Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– मधुर भजनों पर झुमे श्रद्धालु, अतिथियों ने उतारी आरती जावरा। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना पर चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक हेमलता शास्त्री ने प्रभु श्रीराम के जन्म व बाल लीलाओं का रसपान कराया। हेमलता शास्त्री ने व्यासपीठ से उपस्थित मातृशक्ति से अपनी संतान को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने का आग्रह करते हुए कहा कि माता कौशल्या ने श्रीराम में जो संस्कार दिए, वैसे संस्कार मातृशक्ति को अपनी संतान में विकसित करने चाहि। हेमलता शास्त्री ने बताया माता कि संसार की निर्माता होती हैं। बचपन निर्बोझ व आनंदित होना…
– प्राचार्य पियूष मूणत बोले पढ़ाई के साथ खेलों को लेकर भी उत्कृष्ट वातावरण – जेपीएस की अलंकृता का बास्केट बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल में बेहतर शिक्षा के साथ खेलों के क्षैत्र में भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल का कौशल दिखाते हुए अपना और अपने शहर के साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में जावरा पब्लिक स्कूल की दूसरी बिटिया अलंकृता सोलंकी का चयन राष्ट्रीय बास्केट बाल स्पर्धा के लिए हुआ है। अलंकृता ने शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट…
प्रधानमंत्री की युवाओं के लिए आकांक्षाओं को पूरा करना प्राथमिकता : उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप
– मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने किया पदभार ग्रहण रतलाम / मध्यप्रदेश शासन के नवनिर्वाचित सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा भारत की आकांक्षाओं और संकल्प पत्र के बिंदुओ को पूरा कर मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के काम में जुट जाएं। उद्यम मंत्री काश्यप ने सोमवार को मंत्रालय में विधि विधान से पूजन कर विभाग में पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव पी.नरहरि ने मंत्री कश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और वरिष्ठ अधिकारियों का…
– विधायक के निवास पर पहुंचकर शाल श्रीफल और साफा बांधकर किया सम्मान जावरा। मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में रतलाम जिले की सबसे चर्चित रही जावरा विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार विजय होने पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का श्री नागदा ब्राह्मण समाज जावरा द्वारा सम्मान किया गया। डॉ पाण्डेय के चौथी बार जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर डॉ. पाण्डेय जी के निवास पर समाजजनों ने पहुंचकर शाल-श्रीफल और साफा बांधकर तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं श्री नागदा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने रश्मि पाण्डेय का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस…
जावरा। कोठी बाजार व्यापारी मंडल जावरा द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का स्वागत सम्मान समारोह व्यापारी मंडल द्वारा उनके निवास पर जाकर शाल,श्रीफल एवं पुष्पमाला पहना कर किया गया एवं उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर कोठी बाजार व्यापारी मंडल के विनोद मेहता, भरत मनसुखानी, आलोक मोदी, राजकुमार पोरवाल, श्रेणिक धारीवाल, पुष्पक चौरसिया, संदीप दसेड़ा, सुनील संघवी, गोपाल पोरवाल, संजय अरोड़ा मालक, श्याम लालवानी, प्रियंक धारीवाल, अपार दसेड़ा, टिंकू रामचंदानी, शेखर मंडोत, संदीप संघवी, विशाल पटेल आदि सदस्य मौजूद थे। https://youtube.com/shorts/r4nT-NTzAcM?si=fjcXwxxYNZsBK5-K
-विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना व समाज जन बोले लम्बे समय से करते आ रहे थे पूजा जावरा । शुगर मिल जावरा के परिसर में पूर्व से ही भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन मिल में कार्यरत कर्मचारी व कार्यरत पांचाल बंधु वर्ष भर के कार्यक्रम संचालित किया करते थे परंतु समय के साथ मंदिर जिर्ण-शीर्ण हो गया परिसर में वर्तमान में निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसी को देखते हुए विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना व समाज जन प्रशासन से निवेदन कर उक्त भूमि पर मंदिर निर्माण करने की मांग को लेकर सनातन सेना के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पांचाल के नेतृत्व में…
नपा में सफाई कर्मचारियों की कमी, पार्षदों ने की कर्मचारी बढ़ाने की मांग : सीएमओ को सौंपा मांग पत्र
– नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया को सौंपा मांग पत्र जावरा। नगर के विभिन्न वार्डों से आए दिन उनके वार्डों में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत प्राप्त हो रही है, प्रतिदिन नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई नहीं हो रही है, नपा मेंं सफाई कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम है। आने वाले समय में जावरा के आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्र की कई कालोनियां भी जावरा नगर परिषद में सम्मिलित की जाएगी जिसके कारण नगर पालिका का क्षेत्र काफी बढ़ जाएगा ऐसी स्थिति में सफाई कर्मचारियों की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए नपा में सफाई कर्मचारियों की संख्या में…
नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, ट्रक चालकों ने किया फोरलेन जाम, नहीं चले ऑटो मिनीडोर, यात्री हुए दिन भर परेशान
– ट्रक ऑनर एसोसिएशन, ड्राईवर युनियन और ऑटो युनियन ने भी दिया बंद को समर्थन, सौंपे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन – सोमवार को दिन भर में शहर नहीं चले ऑटो मिनीडोर, कई यात्री हुए परेशान जावरा। केंद्र सरकार द्वारा मोटरव्हीकल एक्ट में किए गए प्रावधान के विरोध में जिले भर के चालकों ने 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है। हड़ताल को ट्रक ऑनर एसोसिएशन, ड्राईवर युनियन और ऑटो युनियन ने भी समर्थन देते हुए काला कानुन वापस लिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन के से पहले कुछ देर चालकों ने फोरलेन…
– कथा के तीसरे दिन रिंगनोद के गायक ने श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्रतिष्ठा को लेकर लांच किया भजन कालूखेड़ा। राम किसके हैं, राम उसके हैं जो सबका हैं। राम हर ओर हैं, हर दिशा में हैं। राम जीवन में हैं, मृत्यु में हैं। राम छल और कपट में नहीं है, राम कथा कहती हैं कि मानव को हमेशा छल, कपट, द्वेषपूर्ण जीवन से दूर रहना चाहिये। यह बात अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूजनीय हेमलता शास्त्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना में चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में कथा रसपान में व्यक्त किये। पूजनीय हेमलता शास्त्री…
बसों से यात्रा करने वाले हें तो रुक जाये …. क्योंकि अनिश्चितकाल के लिए थम चुके है बसों के चक्के
नया साल शुरु होते ही बस चालकों ने की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु – दिन भर यात्रियों की चहल पहल से आबाद रहने वाला बस स्टेण्ड साल के पहले ही दिन रहा सुना – बस से यात्रा करने वालों को होगी परेशानी, रेलवे पर पड़ेगा दबाव – केन्द्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में किए प्रावधान के विरोध में सभी चालक उतरे सड़क पर शैलेन्द्रसिंह चौहान, जावरा जावरा। बस से यात्रा करने वाले है तो रुक जाए यात्री टे्रन या निजी वाहन से यात्रा करें …. क्यों कि केंद्र सरकार द्वारा मोटरव्हीकल एक्ट में किए गए प्रावधान के विरोध में…
