– जावरा के आदर्श चौहान ने तबला प्रस्तुति देकर शहर का नाम रोशन किया
जावरा। ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर एक अनुठे तानसेन समारोह किया का आयोजन किया गया। जिसे ताल दरबार नाम दिया गया। उक्त आयोजन में 1 हजार 500 से अधिक तबला वादको ने एक साथ अपनी प्रस्तुति देकर इस दिन को इतिहास के पन्नों में अमर करते हुए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। उक्त आयोजन में जावरा की उभरति प्रतिभा आदर्श चौहान दमामी ने अपनी तबला वादर की प्रस्तुति देकर पुरे जावरा शहर का नाम रोशन किया है। जिस पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने जावरा आगमन के दौरान आदर्श को सम्मानित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


