– नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया को सौंपा मांग पत्र
जावरा। नगर के विभिन्न वार्डों से आए दिन उनके वार्डों में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत प्राप्त हो रही है, प्रतिदिन नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई नहीं हो रही है, नपा मेंं सफाई कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम है। आने वाले समय में जावरा के आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्र की कई कालोनियां भी जावरा नगर परिषद में सम्मिलित की जाएगी जिसके कारण नगर पालिका का क्षेत्र काफी बढ़ जाएगा ऐसी स्थिति में सफाई कर्मचारियों की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए नपा में सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। शहर को सुन्दर बनाने के लिये परिषद् की मीटिंग में इस समस्या को रखते हुवे नवीन भर्ती की जाकर हमारे शहर जावरा को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जाए एवं सफाईकर्मीयों की नई भर्ती किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया को नपा पार्षद निजाम काजी, कन्हैयालाल हाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि पप्पु चारोडिय़ा, इब्राहिम मंसूरी ने पत्र सौंपा है।


