– कथा के तीसरे दिन रिंगनोद के गायक ने श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्रतिष्ठा को लेकर लांच किया भजन
कालूखेड़ा। राम किसके हैं, राम उसके हैं जो सबका हैं। राम हर ओर हैं, हर दिशा में हैं। राम जीवन में हैं, मृत्यु में हैं। राम छल और कपट में नहीं है, राम कथा कहती हैं कि मानव को हमेशा छल, कपट, द्वेषपूर्ण जीवन से दूर रहना चाहिये।
यह बात अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूजनीय हेमलता शास्त्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना में चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में कथा रसपान में व्यक्त किये। पूजनीय हेमलता शास्त्री ने श्रोताओं से नववर्ष में शुभकामनाऐं नववर्ष जीवन यापन करने का आह्वान किया। नववर्ष का अंत जब आये तो जीवन मे हर्ष हो, ऐसा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। सभी श्रोताओं व क्षेत्रवासियों लिए पूजनीय हेमलता जी ने शुभकामनाएँ व्यक्त की।
रिंगनोद के गायक ने लॉंच किया अपना भजन –
तृतीय दिवस की कथा के प्रारंभ में मालवा क्षेत्र के रिंगनोद निवासी प्रसिद्ध भजन गायक हरीश राठौड़ ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा निमित्त रामायण मंडल रिंगनोद द्वारा रचित सुंदर भजन अवध में राम आए हैं का पूजनीय हेमलता दीदी के सानिध्य में श्रीराम मंच से लांच किया।
इन्होने लिया आरती का लाभ –
तीसरे दिन की कथा के यजमान सुनील शर्मा तालीदाना, जगदीश धाकड़ एडवोकेट (रियावन) जावरा रहें। अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य कानसिंह चौहान, देवेन्द्र शर्मा जावरा, भगवान दास मिर्ची वाले, जावरा मंडी व्यापारी संघ से अशोक कोठारी, धीरज सारडा, विनोद दख, विनोद सेठिया, निरंजन भाटी, विजय बोरदिया, वीरेंद्र संचेती, सुनील पोरवाल, नितेश भंडारी, प्रवीण मेहता, रघुवीरसिंह राठौर पिपलिया कराडिय़ा, श्रवणसिंह राठौर पटलावद, सुजापुर सरपंच सुभाष पांचाल उपस्थित रहें।