– विधायक के निवास पर पहुंचकर शाल श्रीफल और साफा बांधकर किया सम्मान
जावरा। मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में रतलाम जिले की सबसे चर्चित रही जावरा विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार विजय होने पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का श्री नागदा ब्राह्मण समाज जावरा द्वारा सम्मान किया गया। डॉ पाण्डेय के चौथी बार जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर डॉ. पाण्डेय जी के निवास पर समाजजनों ने पहुंचकर शाल-श्रीफल और साफा बांधकर तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं श्री नागदा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने रश्मि पाण्डेय का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंचल भट्ट, गायत्रीप्रसाद मंडलोई, शिवलाल शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, रामेश्वर भट्ट, राजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, उल्लास शर्मा, ललित शर्मा, महर्दी मंडलोई, गिरीश जोशी, दिनेश पौराणिक, आशीष भट्ट् , विनोद व्यास, विष्णु भट्ट्, अभिषेक मंडलोई, राजेंद्र मंडलोई, रुद्र भट्ट्, आदि सहित सम्माजजन एवं महिला सदस्याएं भी मौजुद रही।


