-विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना व समाज जन बोले लम्बे समय से करते आ रहे थे पूजा
जावरा । शुगर मिल जावरा के परिसर में पूर्व से ही भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन मिल में कार्यरत कर्मचारी व कार्यरत पांचाल बंधु वर्ष भर के कार्यक्रम संचालित किया करते थे परंतु समय के साथ मंदिर जिर्ण-शीर्ण हो गया परिसर में वर्तमान में निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसी को देखते हुए विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना व समाज जन प्रशासन से निवेदन कर उक्त भूमि पर मंदिर निर्माण करने की मांग को लेकर सनातन सेना के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पांचाल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सनातन सेना के संरक्षक मनोहर पांचाल, उपाध्यक्ष मूलचंद पांचाल, अनोखीलाल पांचाल, भूपेंद्र पांचाल, सचिव गोपाल पांचाल, कोषाध्यक्ष मनोज पांचाल, संगठन मंत्री योगेश पांचाल, मीडिया प्रभारी संजय पांचाल, कार्यालय मंत्री जितेंद्र पांचाल, समाज अध्यक्ष बद्रीलाल पांचाल, बालमुकुंद पांचाल, बाबुलाल पांचाल, लक्ष्मी नारायण पांचाल, राजेश पांडवा, छगनलाल पांचाल, मुकेश पांचाल, महेश पांचाल, नंदकिशोर पांचाल, राधेश्याम पांचाल, दशरथ पांचाल, सत्यनारायण पांचाल, मनोहर पांचाल, राकेश पांचाल के साथ समाजजन उपस्थित रहे।


