– प्राचार्य पियूष मूणत बोले पढ़ाई के साथ खेलों को लेकर भी उत्कृष्ट वातावरण
– जेपीएस की अलंकृता का बास्केट बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल में बेहतर शिक्षा के साथ खेलों के क्षैत्र में भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल का कौशल दिखाते हुए अपना और अपने शहर के साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में जावरा पब्लिक स्कूल की दूसरी बिटिया अलंकृता सोलंकी का चयन राष्ट्रीय बास्केट बाल स्पर्धा के लिए हुआ है। अलंकृता ने शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जहां से अलंकृता को राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा हेतु चुना गया। अब अलंकृता राजंदगांव में आयोजित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम के साथ सहभागिता करेगी।
प्राचार्य पीयूष मूणत में अलंकृता व उसके परिजनों को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए एकाग्रशील होकर नित प्रगति करने व माता-पिता, नगर व संस्था का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में भी जावरा पब्लिक स्कूल के कई खिलाड़ी विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धाओं में भाग ले चुके है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सके, इसके लिए किसी भी खिलाड़ी पर मानसिक दबाव ना आए व वह अपने खेल को नीत उत्कृष्ट करने में प्रयत्नशील रहे इस हेतु उचित व्यवस्था व वातावरण प्रदान करना विद्यालय सुनिश्चित करता है।


