Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– अभद्र टिप्पणी के बाद नाराज हिन्दु संगठनों के सदस्य पहुंचे शहर थाने पर – हनुमान चालिसा समिति ने स्क्रीन शार्ट लेकर की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण जावरा। सोश्यल मीडिया इन्स्टाग्राम पर शहर के बोहरा बाखल निवासी एक युवक द्वारा भगवान राम और माता सीता को लेकर अभद्र टिप्पणी के बाद बुधवार को सुबह माहोल गर्मा गया, युवक द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हनुमान चालिसा समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता शहर थाने पर पहुंचे और टिप्पणी करने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। समिति सदस्यों ने पुलिस को युवक द्वारा…
150 गाडिय़ों का काफिला लेकर सेमलिया तीर्थ से अयोध्या की ओर चले महामंडलेश्वर मधुसुधानंदजी महाराज
– राम राज्य स्थापना यात्रा का जावरा शहर में हुआ भव्य स्वागत – ढोल ढमाकों, डीजे और आतिशबाजी के साथ चौपाटी चौराहे कई संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत जावरा। मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम से प्रभु श्रीराम के धाम अयोध्या तक करीब 150 गाडिय़ों का काफिले के साथ राम राज्य स्थापना यात्रा लेकर निकले श्री 1008 महामंडलेश्वर मधुसुदानंदजी महाराज बुधवार को सुबह जावरा पहुंचे। यात्रा के चौपाटी चौराहे पर कई संस्थाओं द्वारा ढोल, डीजे, आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती…
जावरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का अध्ययन ध्रमण कार्यक्रम ग्राम सोहनगढ़ में आयोजित किया गया इस दौरान परिषद एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने 600 पौधों का रोपण किया। परिषद के ब्लाक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने कहा शुद्ध पर्यावरण से ही धरती पर मानव जीवन एवं अन्य जीवों का जीवन संभव है और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। मनुष्य कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है पेड़ पौधे उसे ग्रहण करते हैं बदले में पेड़ पौधे हमें प्राण वायु…
जावरा । मध्यप्रदेश में हालही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में जावरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की जीत को लेकर विधायक प्रतिनिधि हनुमंतसिंह चन्द्रावत ने श्री नाथुखेड़ी बालाजी मंदिर पर अर्जी लगाई थी और कहा कि यदि डॉ पाण्डेय विजय हुए तो वे मंदिर में 1 लाख रुपए दान करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम कालूखेड़ा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विधायक प्रतिनिधि चन्द्रावत ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के हाथों बालाजी मंदिर पर लगाई अपनी अर्जी को पुरा करते हुए 1 लाख रुपए दान स्वरुप प्रदान किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा एक अनूठे, एक अनोखे अंदाज में अनोखा आयोजन लाडला आयोजित किया। जिसमें ग्रुप के करीब 52 दंपति साथी जिनमें सिर्फ बेटा है, उनका सम्मान किया गया साथ ग्रुप की करुणा योजना में दान देने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। आयोजन के तहत सर्वप्रथम 52 लाडला परिवारों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात करुणा योजना के दानदाता इंदरमल दसैड़ा, प्रदीप चौधरी, कनकमल काठेड़, सुरेश अरोड़ा, समरथमल ओस्तवाल, विजय आंचलिया, स्वर्गीय लीलाबाई बरडीया, स्वर्गीय अशोक लुनिया, स्वर्गीय लक्ष्मीचंद बरमेचा, स्वर्गीय रमिलाबाई आंचलिया, स्वर्गीय प्रकाश संघवी, राहुल छाजेड, स्वर्गीय विशाल छाजेड़, इलेश अबुधाबी, स्वर्गीय…
जावरा। शादी का झासा देकर नाबाकिल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट उषा तिवारी ने आरोपी दीपक उर्फ रामगोपाल उर्फ गोलु पिता मुन्नालाल कुमावत (23) निवासी रेवास जिला मंदसौर को धारा 366 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1000/-रुपयें (एक हजार रूपये) के अर्थदण्ड एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 के अंतर्गत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5000/-रुपयें (पांच हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट विजय पारस ने बताया कि गत 31 दिसंबर 2021 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर बालिका…
– जीनियस स्कूल के विद्यार्थियों को ट्रेफिक सुबेदार ने बताए यातायात नियम जावरा। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार चलते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं होना चाहिएऔर सड़क पर चलने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं कमी आती है। यह समझाईश ट्रेफिक सुबेदार तथा जावरा की यातायात प्रभारी सोनु वाजपेयी ने जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ट्रेफिक अवेरनेस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दी। ट्रैफिक सूबेदार वाजपेयी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके पालन की शपथ…
हैंडबॉल क्लब जावरा के विजय बैरागी मध्यप्रदेश जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान एवं कोच प्रवीणसिंह मेनेजर नियुक्त
जावरा। 46 वीं राष्ट्रीय ओपन जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 9 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक श्री महावीरजी करोली राजस्थान मे आयोजित हो रही है। मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन (टीनू) एवं महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रूपल ने मध्यप्रदेश की टीम घोषित की जिसमे जावरा हैंडबॉल क्लब के दो खिलाडी अक्षय बैरागी एवं विजय बैरागी का चयन मध्यप्रदेश की हैंडबॉल टीम मे हुआ है। चयनकर्ता ने जावरा हैंडबॉल क्लब के विजय बैरागी को कप्तान एवं जावरा क्लब के कोच प्रवीण सिंह सिसोदिया को मध्यप्रदेश हैंडबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। जिला हैंडबॉल फेडरेशन के…
अंर्तविश्वविद्यालयीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला बास्केट संघ जावरा की दो खिलाडिय़ों का चयन
– जिला बास्केट बॉल संघ की दोनो खिलाडिय़ों को दी शुभकामनाएं जावरा। ग्वालियर में आयोजित अंर्तविश्वविद्यालयीन बास्केट बाल प्रतियोगिता मे जिला बास्केट संघ जावरा की दो खिलाडियो ने सहभागिता की। उक्त जानकारी देते हुए संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि संभाग स्तरीय महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में संघ की खिलाड़ी दिप्शी ठक्कर एवं साक्षी ठाकुर ने उत्कष्ट खेल के आधार पर विकम विश्वविद्यालय उज्जैन दल मे अपना स्थान बनाया। ग्वालियर में आयोजित अंतर्विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता मे दोनो खिलाडियो ने विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर उत्कृश्ट खेल का प्रदर्शन किया यहां यह उल्लेखनीय है कि दिप्शी ठक्कर राष्ट्रीय खिलाडी गोविन्द ठक्कर की सुपुत्री…
जावरा। तहसील से बढ़ते कदमों के साथ अनय ने हासिल किया टेबलटेनिस में राष्ट्र स्तर तक का सफर, अपने माता-पिता के साथ स्कूल व तहसील का नाम भी किया रोषन। फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मास्टर अनय अर्पित नांदेचा कक्षा 7 वीं ने 67 वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष बालक टेबलटेनिस प्रतिस्पर्धा में स्टेट में प्रथम रहे। जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। स्कूल के डायरेक्टर विनित बाफना, निधि बाफना ने बताया कि कक्षा 7 वीं के अनय नांदेचा द्वारा टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने पर स्टेट स्पर्धा के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन…
