जावरा । मध्यप्रदेश में हालही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में जावरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की जीत को लेकर विधायक प्रतिनिधि हनुमंतसिंह चन्द्रावत ने श्री नाथुखेड़ी बालाजी मंदिर पर अर्जी लगाई थी और कहा कि यदि डॉ पाण्डेय विजय हुए तो वे मंदिर में 1 लाख रुपए दान करेंगे।
इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम कालूखेड़ा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विधायक प्रतिनिधि चन्द्रावत ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के हाथों बालाजी मंदिर पर लगाई अपनी अर्जी को पुरा करते हुए 1 लाख रुपए दान स्वरुप प्रदान किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, जावरा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, भवरलाल पाण्डेय, देवीसिंह चंद्रावत, निर्भयराम बारोड़, कैलाश बारोड़, दिग्विजय सिंह चंद्रावत, वीरेंद्रसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह बामनखेड़ी, दीपक नाहर, अमित छाजेड, कैलाश जाट, नेपाल सिंह चंद्रावत आदि के साथ बालाजी मंदिर समिति पदाधिकारी व सदस्य मौजुद रहे।



