• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»शादी का झासा देकर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास और अर्थदण्ड
क्राइम न्यूज़

शादी का झासा देकर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास और अर्थदण्ड

EditorBy EditorJanuary 9, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। शादी का झासा देकर नाबाकिल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट उषा तिवारी ने आरोपी दीपक उर्फ रामगोपाल उर्फ गोलु पिता मुन्नालाल कुमावत (23) निवासी रेवास जिला मंदसौर को धारा 366 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1000/-रुपयें (एक हजार रूपये) के अर्थदण्ड एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 के अंतर्गत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5000/-रुपयें (पांच हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट विजय पारस ने बताया कि गत 31 दिसंबर 2021 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर बालिका के पिता ने रिपोर्ट लिखाई कि मण्डी में ऑपरेटर का कार्य करता है, उसकी एक लड़की व दो लड़के हैं, फरियादी घटना दिनांक को सुबह करीब साढ़े दस बजे मण्डी के लिये निकल गया था, तब घर पर फरियादी की मां, पत्नी व तीनों बच्चे थे। करीब साढ़े बारह बजे उसकी पत्नी ने उसे उसकी बालिका के घर पर नहीं होने की सूचना दी। जिस पर बालिका की तलाश आसपास व रिश्तेदारी व उसके दोस्तों के यहां की, लेकिन कोई पता नहीं चला। वहीं पड़ोस में कुछ समय पूर्व किराये से रहने आए दीपक कुमावत के नही दिखने पर शंका हुई कि वह उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिस पर पुलिस ने दीपक के विरूद्ध भादवि की धारा 363 के प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। दिनांक 07 जनवरी 2022 को बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर थाना लेकर आए। थाने पर पुछताछ करने पर उसने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजें घर के बाहर खडी थी, तभी दीपक उर्फ रामगोपाल कुमावत पीडिता के पास आया और बोला कि मैं तुझसे शादी करना चाहता हॅूॅ और पीडिता को जबरजस्ती मोटर साईकल पर बैठाकर बांसवाडा लेकर गया, मोटर साईकल बस स्टैण्ड पर खडी कर, बांसवाडा से पीडिता को बस से अहमदाबाद लेकर गया, अहमदाबाद से भावनगर गुजरात लेकर गया। भावनगर गुजरात में पीडिता को बस स्टेण्ड के पास खाली जगह में दो दिन रखा और जहा आरोपी ने पीडिता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीडिता के मना करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।

प्रकरण में बढ़ाई दुष्कर्म की धाराए –
अभियोजन पत्रानुसार 03 जनवरी 2022 को भावनगर से अहमदाबाद आए फिर अहमदाबाद से उदयपुर राजस्थान व उदयपुर से निम्बाहेडा, नीमच, मंदसौर, शामगढ, डग घुमते हुए जब मंदसौर बस स्टेण्ड पहुचे जब वहां परिजन और पुलिस ने उन्है पकड़ा। नाबालिक के बयान के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं 366, 376 (2) एन, 506 भादवि एवं 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई, पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाया जाकर अभियुक्त दीपक उर्फ रामगोपाल को गिरफ्तार कर उसका भी मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा पीडि़ता के उम्र सम्बंधी दस्तावेज प्राप्त किए जाकर आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान विशेष न्यायालय के समक्ष आए साक्ष्य एवं अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्को के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाते हुए, आरोपी दीपक उर्फ रामगोपाल को धारा 366 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1000/- (एक हजार रूपये) के अर्थदण्ड एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 के अंतर्गत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5000/- (पांच हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

Post Views: 280
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 12, 2026

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई – TI…

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.