जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा एक अनूठे, एक अनोखे अंदाज में अनोखा आयोजन लाडला आयोजित किया। जिसमें ग्रुप के करीब 52 दंपति साथी जिनमें सिर्फ बेटा है, उनका सम्मान किया गया साथ ग्रुप की करुणा योजना में दान देने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया।
आयोजन के तहत सर्वप्रथम 52 लाडला परिवारों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात करुणा योजना के दानदाता इंदरमल दसैड़ा, प्रदीप चौधरी, कनकमल काठेड़, सुरेश अरोड़ा, समरथमल ओस्तवाल, विजय आंचलिया, स्वर्गीय लीलाबाई बरडीया, स्वर्गीय अशोक लुनिया, स्वर्गीय लक्ष्मीचंद बरमेचा, स्वर्गीय रमिलाबाई आंचलिया, स्वर्गीय प्रकाश संघवी, राहुल छाजेड, स्वर्गीय विशाल छाजेड़, इलेश अबुधाबी, स्वर्गीय प्रवीणचंद्र शाह बड़ौदा, अशोक ललिता संघवी के परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर उनका सम्मान किया गया ।
ग्रुप सदस्यों ने दी रंगारंग प्रस्तुति –
कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान गणेश वंदना की प्रस्तुति जेनी पगारिया एवं चेरिल पगारिया ने दी। दिनेश ललिता भंडारी, अनमोल प्रविषा सुराणा, विनीत स्मिता संघवी, अंशुल आयुषी दसैड़ा, संदीप शीतल मेहता, राहुल रानी बरैया, पूजा मनीष दसैड़ा एवं फीनिक्स स्कूल के बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, कार्यक्रम संयोजक धर्मेश खारीवाल, सहसयोजक मनोज मेहता, दिनेश भंडारी, सुभाष टुकडिय़ां, नरेंद्र कांठेड़, हर्षित पगारिया, आयुष चौरडिया, सौरभ मेहता, सुमित दसैड़ा, वीरेंद्र खेमसरा, अजय कोठारी, मनीष पामेचा, अनमोल सुराना, वीपेश आंचलिया, मितेश धोका, पियूष मूणत, राकेश ओसतवाल के नेतृत्व में आगंतुकों का साफा पहना कर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष ने ग्रुप सदस्यों को दिया धन्यवाद –
नवकार अध्यक्ष अभिषेक बोरदिया ने अपने ग्रुप के 184 सदस्यों के प्रति दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए व्यक्त करते हुए कहा कि रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्य करने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक मनोज मेहता द्वारा आगामी सत्र 2024 25 के पदाधिकारी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष हर्षित पगारिया, सचिव आयुष चौरडिया, कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल मनोनीत किए गए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में खतरगच्च श्री संघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी बाबूलाल खेमसरा, साधुमार्गी श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभय भंडारी, मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजित चत्तर, समाजसेवी डॉ सीएम मेहता, मुकेश जैन पद्मावती, अभय चोपड़ा, जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सचिव मुकेश धोका, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अभिषेक सेठिया, इलेक्ट चेयरमैन राहुल चपडोद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रुप के सुभाष टुकडय़िा, अरुण धारीवाल, अशीष कोठारी, सौरभ रुनवाल, विकास भंडारी, गौरव लूनिया, पंकज श्रीमाल, संजय हरण, सुदीप चंडालिया, अर्चित छाजेड़, मोहित धम्मानी, अंशुल चत्तर, राहुल छाजेड़, अर्पित आंचलिया, रॉबिन रांका, कुशल मेहता, गजेंद्र सियार द्वारा अतिथियों का सम्मान साफा पहनाकर किया गया। आयोजन अवसर पर जैन सोशल ग्रुप जावरा मेंन, गोल्डन, सेंट्रल, जैन सोशल ग्रुप मंदसौर, रतलाम और नागदा के सदस्य उपस्थित थे। आभार सचिव सौरभ मेहता ने माना।



