Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
राम राज्य की स्थापना का समय है, सम्पूर्ण भारत में यह आनंद और उत्सव का समय है : कथा प्रवक्ता नमन वैष्णव
– गीता जयंति महोत्सव के तहत चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा – आज होगा भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव जावरा। सम्पूर्ण भारत वर्ष में यह समय आनंद और उत्साह का समय है, यह समय राम राज्य की स्थापना का समय है, 22 तारिख को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हम सभी के आचरण में भी राम राज्य की स्थापना होना आवश्यक है। राम कथा में सत्य है, करुणा है और प्रेम समाया है। राम सत्य है तो भरत प्रेम है, जानकी करुणा है। 22 तारिख को हमें एक भी गाय सड़क पर नज़र नहीं आनी चाहिए,…
सोश्यल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया नुक्कड नाटक
– शहर के पीपली बाजार, आजाद चौक और चौपाटी चौराहे पर किए नुक्कड़ नाटक जावरा। हमारे दैनिकर जीवन में सोश्यल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर शहर की जनता और विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न क्षैत्रों में वी एण्ड सोशल मीडिया शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को इस विषय के प्रति जागरुक करने का अनुठा प्रयास किया। जिसमें शहरवासियों ने सराहा और विद्यालय की इस पहल पर बधाई दी। https://youtube.com/shorts/eNJ2gyCB1JY?si=le4OSMLbd-4lBMYz विद्यालय की डायरेक्टर निधी विनित बाफना ने बताया कि सोशल मीडिया के बढते दुष्प्रभाव को जावरा में जनता…
जावरा। मार्केटिंग परिसर में सहकार भारती की तहसील इकाई ने डेरी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि सहकार भारती की स्थापना मुख्य रूप से वंचित, शोषित, उपेक्षित और कमजोर लोगों का उत्थान सहकारी भाव के किया जाय और यह कार्य सहकार भारती 11 जनवरी 1978 भारतवर्ष के सभी प्रदेशों में कर रहे हैं साथ-साथ कुछ वर्षो से हमारे वैचारिक मित्र देश में भी यह कार्य कर रहे हैं । सहकार भारती सहकारिता से समृद्धि के मूलमंत्र को लेकर निरन्तर सहकारी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम…
जावरा। राष्ट्रीय फुल कन्टाक कराते प्रतियोगिता मे लिटिल फ्लावर हाई स्कूल जावरा को 3 पदक प्राप्त हुए है। प्राचार्य एम. एच. नंदा ने बताया की कौशल्या रिर्सोट मंदसौर मे आयोजित राष्ट्रीय कियोकुशीन कराते मे लिटिल फ्लावर हाई स्कूल के जूनियर वर्ग मे क्रिस्ट नंदा ने गोल्ड मैडल, प्री जूनियर मे तनिस्का केथवास ने सिल्वर मेडल तथा सिद्धार्थ केथवास ने कांस्य पदक जीता। इस बडी उपलब्धी पर स्कूल परिवार ओर नगरवासी ने बधाई दी । स्कूल संचालिका सन्जिता नंदा ने बताया की क्रिस्ट नंदा का इंडो नेपाल अंतर्देशीय कराते प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ ।
-84 वें गीता जयंति महोत्सव के तहत 9 दिवसीय श्रीराम कथा प्रारंभ जावरा। भगवान श्री राम ने कहा है कि जो व्यक्ति प्रसन्नचित्त रहता है, वह मुझे अतिप्रिय है। कथा का लक्ष्य भगवत प्राप्ति है। राम ही हमारा राष्ट्र है और राष्ट्र ही हमारा राम है। हमारे राष्ट्रीय ग्रंथ रामायण और श्रीमद भगवत गीता ही होना चाहिए। उस पृथ्वीं पर प्रथम नगरी है अयोध्या, पृथ्वी से आशय उस सम्पूर्ण विश्व की धरती। भगवान राम सदैव मर्यादा में रहते है, और भगवान कृष्ण मर्यादा में रहना सिखाते है। यही कारण है की भगवान राम का मंदिर बनने में 500 साल लग…
रतलाम जिले की ढाई लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में 30 करोड़ 89 लाख से अधिक राशि अंतरित की गई
रतलाम / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाडली बहन योजना अंतर्गत प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में 10 जनवरी माह बुधवार को माह जनवरी की मासिक सहायता राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 578 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 30 करोड़ 89 लाख 13 हजार रुपए सहायता राशि का लाभ अंतरित किया गया। रतलाम में स्थानीय अलकापुरी कम्युनिटी हॉल तथा एनआईसी कक्ष में जनप्रतिनिधि हितग्राही महिलाएं आदि उपस्थित रहे। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। इस दौरान कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री…
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना रैली को महापौर प्रहलाद पटेल ने दिखाई झंडी 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेल मेला रतलाम / क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा अतिथि रही। महापौर श्री पटेल ने ध्वज वंदन कर खेल चेतना मेला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। समारोह के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला आयोजित समिति सचिव…
जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा की स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन सलाहकार समिति बैठक सभापति यास्मीन इमरान कबाड़ी की अध्यक्षता मे बुधवार को नगर पालिका सभागृह में आयोजित की गई । बैठक में समिति सदस्य अफसर बी शौकत, तेजसिंह उर्फ कालु कदम के साथ प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक उपंयत्री लोकेश कुमार विजय, स्वच्छता लिपिक हरेन्द्र सेमिल, सहयोगी संस्था क्लीन इंडिया प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार नागर मौजूद रहे। बैठक में नगर की साफ सफाई की व्यवस्था के संबंध, डोर टु डोर कचरा संग्रहण में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण के संबंध में, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु…
त्रिमूर्ति स्कूल के ब्लैस नंदा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु जाएंगे नेपाल
जावरा। शहर के त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धी पर संस्था प्राचार्य संदीप सक्सेना ने बधाई देते हुए कहा कि संकल्प के साथ किए गए प्रयास एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन से खिलाड़ी निश्चित ही सफलता हासिल कर स्वयं एवं संस्था का नाम रौशन करता है। प्राचार्य सक्सेना ने बताया कि कक्षा 11 वीं के छात्र ब्लेस पिता माया हरि नंदा ने मंदसौर में आयोजित राष्ट्रीय कराते खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, साथ ही इण्डो नेपाल अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता…
84 वें गीता जयंति महोत्सव के तहत होगी 9 दिवसीय श्रीराम कथा , राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के मुखारविन्द से बहेगी श्रीराम कथा
– श्री गीता भवन ट्रस्ट द्वारा 11 से 19 जनवरी तक मनेगा महोत्सव जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट द्वारा 84 वां गीता जयंति महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है, शहर के लिए गर्व की बात है कि एक ही संस्था द्वारा लगातार 84 सालों से गीता जयंति महोत्सव मनाते हुए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते संस्था ने इस बार नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया है। 84 वें गीता जयंति महोत्सव के तहत इस बार 11 से…
