– जिला बास्केट बॉल संघ की दोनो खिलाडिय़ों को दी शुभकामनाएं
जावरा। ग्वालियर में आयोजित अंर्तविश्वविद्यालयीन बास्केट बाल प्रतियोगिता मे जिला बास्केट संघ जावरा की दो खिलाडियो ने सहभागिता की। उक्त जानकारी देते हुए संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि संभाग स्तरीय महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में संघ की खिलाड़ी दिप्शी ठक्कर एवं साक्षी ठाकुर ने उत्कष्ट खेल के आधार पर विकम विश्वविद्यालय उज्जैन दल मे अपना स्थान बनाया। ग्वालियर में आयोजित अंतर्विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता मे दोनो खिलाडियो ने विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर उत्कृश्ट खेल का प्रदर्शन किया यहां यह उल्लेखनीय है कि दिप्शी ठक्कर राष्ट्रीय खिलाडी गोविन्द ठक्कर की सुपुत्री है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संघ अध्यक्ष एवं विधायक डा राजेन्द्र पांडेय, चेयरमेन एसडीएम अनिल भाना, खेल गुरू व्ही.पी. रिछारिया, प्रकाश मेहरा, डा. सुरेश मेहता, अशोक सेठिया, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल धरमचंद चपडोप, हरिनारायण अरोडा, महेन्द्र गंगवाल, सुशील कोचट्टा, अरूण संघवी, विकास जायसवाल, विनोद चौरसिया, प्रशिक्षक अपारसिंह गंभीर मनुदेव सिंह चन्द्रावत मुकेश केथवास रविन्द्र सिंह सिसोदिया, एव जिला बास्केटबाल संघ मे सदस्यों एवं खिलोडियो ने दिप्शी और साक्षी को शुभकामनाएं दी है।




