जावरा। 46 वीं राष्ट्रीय ओपन जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 9 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक श्री महावीरजी करोली राजस्थान मे आयोजित हो रही है।
मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन (टीनू) एवं महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रूपल ने मध्यप्रदेश की टीम घोषित की जिसमे जावरा हैंडबॉल क्लब के दो खिलाडी अक्षय बैरागी एवं विजय बैरागी का चयन मध्यप्रदेश की हैंडबॉल टीम मे हुआ है। चयनकर्ता ने जावरा हैंडबॉल क्लब के विजय बैरागी को कप्तान एवं जावरा क्लब के कोच प्रवीण सिंह सिसोदिया को मध्यप्रदेश हैंडबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।
जिला हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव विजय रावल ने देते हुए बताया है की उक्त जानकारी इंदौर से मध्यप्रदेश हैंडबॉल के महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुपल ने फोन पर मुझे बता कर अवगत करवाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम को इंदौर से दीपक जी जैन ने आज राजस्थान के लिए रवाना किया। जावरा हैंडबॉल क्लब की इस उपलब्धि पर क्लब के सभी पदाधिकारी, खिलाडिय़ों एवं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने हर्ष जताते हुए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी।




