जावरा। पांचाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंति आगामी 22 फरवरी को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। महिला मंडल द्वारा पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकाण्ड कराया जाएगा तो 22 को समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी।
समाज अध्यक्ष बद्रीलाल पांचाल ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को समस्त पांचाल समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंति मनाई जाएगी। 21 फरवरी को रात्रि में महिला मंडल द्वारा खौचरोद रोड़ स्थित स्वामी जी की कुटिया पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। 22 फरवरी को सुबह 8 बजे लक्ष्मीकांत मंदिर पिपली बाजार से भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। जो जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, बजाजखाना, कोठी बाजार, नीमचौक, सोमवारिया, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा व गीता भवन होते हुए स्वामी जी की कुटिया पर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समाज के सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि शोभायात्रा में के बाद समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।

