– शहर थाने के नई प्रभारी के रुप में शनिवार को किया पद ग्रहण
जावरा। शहर पुलिस थाना जावरा के थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के स्थान पर शनिवार को जितेन्द्रपालसिंह जादोन ने नए थाना प्रभारी के रुप में अपना पद भार ग्रहण किया। पदग्रहण के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी, वहीं पुर्व में हुई चोरियों को ट्रेस करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनता के साथ मिलकर शहर हित में पुलिसिंग का काम किया जाएगा। जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े ऐसी व्यवस्था की जाएगी। शहर में ट्राफिक व्यवस्था को सुधारना भी प्राथमिकता में है, इसको लेकर ट्रेफिक सुबेदार से चर्चा कर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। जनता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों के साथ भी ट्रेफिक अवेयरनेस को लेकर चर्चा कर सुधार करेंगे। सड़कों पर ठेला लगाकर रास्ता जाम करने वालों और अतिक्रमणकर्ताओं को लेकर एसडीएम से चर्चा की काम किया जाएगा। आम जनता के लिए उनके सहित सभी पुलिस जवान सेवा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

