जावरा। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जावरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थो के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। खाचरोद नाका पर भगवानदास बैरागी (मिर्र्ची वाला) की रवि टे्रडर्स पर खाद्य अधिकारियों ने कार्रवाई की तो यहां ढेरों अव्यवस्थाएं मिली। मिर्च नीचे जमीन पर ही रखी पाई गई। स्टोरेज की कोई व्यवस्था नही थी, मिर्ची को अधिक लाल ओर तेज क रने के लिए कलर तथा अन्य सामग्रिया मिलाने की शंका में मिर्च जप्त की गई तथा पंचनामा बनाया गया। रवि ट्रेडर्स खाचरोद रोड़ जावरा से लाल मिर्च पाउडर और सेव की मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा आधिकारी ज्योति बघेल एवं प्रीती मंडोरिया ने बताया रवि टे्रडर्र्स पर मिलावट की शंका में 38 हजार रूपए मूल्य की मिर्च पाउडर जप्त की गई। अधिकारियों को शंका है कि मिर्ची में जमकर कलर तथा अन्य सामग्री मिलाई गई है। साथ ही दल द्वारा शुक्ला मावा भट्टी ग्राम मोरिया से मावे के दो नमूने लिए गए। कंचनश्री दूध डेयरी बेगमपुरा जावरा से गाय के दूध के दो नमूने लिए तो एडवांस मार्केटिंग आजाद चौक जावरा से उमंग और सिल्वर कॉइन सनफ्लोवर ऑयल के नमूने, गुरुकृपा मिष्ठान भंडार से मावा ओर बूंदी लड्डु के नमूने लिए गए। साथ ही मावे में मिलावट की शंका मेंं 30 हजार रूपए का मावा जप्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मेें भी रवि टे्रडर्स पर जुर्माना लग चुका है लेकिन बावजूद भी व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ। श्ीघ्र्र ही इन्हे नोटिस भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा आधिकारी ज्योति बघेल एवं प्रीती मंडोरिया ने बताया कि लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए, जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा एगी। इस दौरान सभी संस्थानों के परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ के संग्रहण ओर विक्रय करने के निर्देश दिए गए। उक्त कार्रवाई द्वारा की गई।


