जावरा। मध्यप्रदेश शासन की महती योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह के तहत सामुहिक विवाह/निकाह का आयोजन आगामी 3 मार्च को स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जावरा के खैल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए जोड़ों के आवेदन 28 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य है।
जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पत्र जारी कर जनपद पंचायत पिपलौदा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नपा जावरा व नप पिपलौदा को उक्त सामुहिक विवाह हेतु जोड़ों का चयन कर 28 फरवरी तक जनपद पंचायत जावरा में भेजना है ताकि उस हिसाब से सामुहिक विवाह/निकाह की तैयारियां की जा सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

