• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में जावरा का जलवा, संजय भाटी बने ‘केश शिल्पी समाज रत्न’
जावरा

नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में जावरा का जलवा, संजय भाटी बने ‘केश शिल्पी समाज रत्न’

EditorBy EditorJuly 24, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नंदकिशोर स्मृति अवार्ड से सम्मानित हुए संजय भाटी
– इंदौर के फीनिक्स मॉल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन, एंजेल फैमिली के बॉलीवुड गूंज शो ने जीता दिल
– इंदौर में सजा कला और फैशन का महाकुंभ
जावरा। फीनिक्स मॉल इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (एनएसी) कला, फैशन और सौंदर्य का भव्य संगम साबित हुई। आयोजन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस मेगा इवेंट में हजारों लोगों ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
उन्नति सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन –
इस राष्ट्रीय आयोजन का सफल संचालन एनएसी की चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड, फैशन, ब्यूटी और आध्यात्मिक जगत की कई नामचीन हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर रीना ढाका, अर्चना कोचर, प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट हाकिम अलीम, अभिनेत्री स्मिता जुकेरकर, कामाख्या मंदिर के मुख्य पुजारी सुमेरुजी महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत, सेलेब्रेटीआर्टिस्ट श्याम भाटिया मुंबई तथा उदयपुर के अशोक पालीवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
जावरा के संजय भाटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान –
कार्यक्रम में जावरा के लिए गौरव का क्षण तब आया जब एंजेल अकादमी के संचालक संजय भाटी को ‘केश शिल्पी समाज रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘नंदकिशोर स्मृति अवार्ड’ के रूप में प्रदान किया गया, जिस पर पूरे जावरा में खुशी का माहौल है।तीसरे दिन ‘बॉलीवुड गूंज शो’ ने बटोरी जमकर तालियां –
आयोजन के तीसरे दिन अजय भाटी, अंकित भाटी और एंजेल फैमिली द्वारा प्रस्तुत ‘बॉलीवुड गूंज शो’ आकर्षण का केंद्र रहा। शो में देश के टॉप मॉडल्स को भविष्य के ट्रेंडिंग ब्राइडल लुक में शानदार मेकअप कर रैंप वॉक कराया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
11 वर्षीय आराध्य भाटी ने प्रतिभा से सभी को किया हैरान –
एंजेल परिवार के 11 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट आराध्य भाटी ने एक मॉडल का प्रोफेशनल ब्राइडल मेकअप कर उसे रैंप पर उतारा। इतनी कम उम्र में उनकी कला और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
21 किलो की पुष्पमाला से हुआ आयोजक का स्वागत –
एंजेल परिवार की मुखिया गीता बाई ने पूरे परिवार के साथ हृ्रष्ट की चेयरपर्सन उन्नति सिंह का 21 किलो की भव्य पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। यह दृश्य पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।पूर्व विधायक अंतर सिंह का किया सम्मान –
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह का आयोजक उन्नति सिंह द्वारा सम्मान किया गया। वहीं अभिनेत्री स्मिता जुकेरकर ने भी एंजेल परिवार के साथ रैंप वॉक कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
संघर्ष की कहानी देख भावुक हुआ पूरा सभागार –
कार्यक्रम के दौरान अजय और संजय भाटी के संघर्ष और सफलता की कहानी पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया। वीडियो में उनके संघर्ष से लेकर राष्ट्रीय पहचान तक के सफर को दिखाया गया, जिसे देखकर सभागार में मौजूद अनेक लोग भावुक हो गए और तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही। यह विडियों सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। जावरा का बढ़ा राष्ट्रीय स्तर पर मान –
नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप में मिली इस उपलब्धि ने जावरा की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। संजय भाटी और एंजेल फैमिली की सफलता ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने का दम रखती हैं। एंजेल परिवार और संजय भाटी को मिले अवार्ड पर शहर के सभी वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

Post Views: 42
#angel group #jaora news today #NAC
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.