Author: Editor

जावरा। पुरे देश में इन दिनों चुनावी आचार संहिता लागू है, वहीं त्यौहारों का दौर भी शुरु होने वाला है, ऐसे में इस बार चुनावी आचार संहिता के बीच होली, रंगपंचमी के साथ ईद जैसे त्यौहार आम जनता को मनाना होंगे, लेकिन इस चुनावों में आचार सहिता का असर नहीं होगा, होली और रंगपंचमी के पर्व में होने वाली धमाल मस्ती पर भी कोई असर नहीं होगा, जनता को केवल आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाना होगा। सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि भारत त्यौहारों का देश है, यहां वर्ष भर विभिन्न जाति सम्प्रदाय के त्यौहार…

Read More

– मारवाड़ी स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा किया गया श्रीराम कथा का आयोजन जावरा। मारवाड़ी स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा चारभुजा नाथ मंदिर सोमवारिया पर आयोजित सात दिवसीय राम कथा के पांचवे दिन सीता स्वयं वर की कथा से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प. हेमंत व्यास रतलाम ने राम नाम की महत्ता बताते हुऐ कहा कि राम की महिमा अपरम्पार है, उनके नाम से ही जीवन तर जाता है, कथा में राम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। प. व्यास ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का…

Read More

– गीता भवन से प्रारंभ होकर पुरे शहर का भ्रमण कर पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम पहुंची यात्रा – निशाना यात्रा में उड़े गुलाल से शहर की सड़के भी लाल पीली हो गई जावरा। शहर के पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम (खाटु श्याम मंदिर) पर दो दिवसीय फाग उत्सव का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को सुबह 10 बजे स्थानीय गीता भवन से बाबा की निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे पर बाबा के भजनों के साथ रंग, गुलाल की मस्ती में चुर होकर बाबा के भक्त झुमते नजर आए।…

Read More

– होली के साथ खेली हाऊजी, एक मिनट के साथ खोला लक्की ड्रा जावरा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल महिलाओ के सामूहिक प्रयास से अकेला हनुमान मंदिर पर फाग उत्सव मनाया। फाग उत्सव में राधा कृष्ण संग रास रचाया एवं अन्य कई रंग भरी प्रस्तुति दी गई। रंग, गुलाल एवं फुलों से होली खेली गई, महोत्सव के तहत महिलाओं ने हाऊजी, एक मिनट एवं लक्की ड्रा भी खोला गया। महिला मंडल ने पारंम्परिक भजन गाकर व एक दूसरे के साथ मिल कर फाग-उत्सव मनाया। फूलों की होली खेलने के साथ, ईको फ्रेंडली गुलाल से एक दूसरे को गुलाल लगाया। https://youtu.be/zLgAuDCSfzw?si=MOIjSGj5aoe4qTeH…

Read More

– लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में किया मार्च जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागु होने के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च करते हुए असामाजिक तत्वों को शांती से रहने की सलाह के साथ आम जन में दिलों में शांती का महोल बनाए रखने की सीख दे रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में करीब 6 थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। https://youtube.com/shorts/TuPESoa5SE4?si=arqw0Vj93ShuDxZD एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल…

Read More

– कचरा वाहन के कर्मचारी नहीं डालते स्वयं कचरा, व्यापारियों को दुकान से उठकर कचरा डालने के लिए कहते – वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद ने सीएमओ को पत्र लिखकर की शिकायत, एनजीओ पर कार्रवाई करने की उठाई मांग जावरा। शहर के दुकानों और घरों से निकलने वाले कचरे को डोर टू डोर कलेक्ट करने के लिए नगर पालिका परिषद ने करीब डेढ़ रुपए में एक एनजीओ को ठेका दे रखा है, लेकिन एनजीओ के कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए शहरवासियों और व्यापारियों से कचरा डालने की बात पर अभद्रता करते है, जबकि हर गाड़ी पर एक चालक और एक…

Read More

– एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में जावरा तथा रिंगनोद पुलिस बल ने दिया कार्रवाई को अंजाम जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस ने सख्ती से रुख अपना लिया है,एसपी राहुल लोढ़ा द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे मादक पदार्थो के विरूद्ध अभियान को लेकर भी पुलिस मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने जावरा तथा रिंगनोद के पुलिस बल के साथ फोरलेन स्थित परवारियां व आसपास के ढाबों तथा डेरा में दबिश दी। दबिश के दौरान…

Read More

– 24 मार्च को होगा हुसैन टैकरी पर होली चैहल्लुम, जुटेंगे हजारों जायरीन – सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने निरीक्षण कर बताई कमियां, जताई नाराज़गी जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर चैहल्लुम के बाद अब होली चैहल्लुम पर हजारों की संख्या में जायरीन जुटेंगे, होली दहन की रात में कुदरती रोशनी देखकर अपनी बिमारी से निजात पाएंगे। होली चैहल्लुम को लेकर पूर्व में एसडीएम राधा महंत और सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने हुसैन टैकरी प्रबंध समिति पदाधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर समय पर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन हुसैन टैकरी प्रबंध समिति समय पर इस…

Read More

– जावरा से रतलाम और मंदसौर की बसों में लोगों ने खड़े होकर की यात्रा जावरा। शहर के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टेण्ड पर मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दे रही थी, बस स्टेण्ड पर जावरा से रतलाम, मंदसौर तथा नीमच की और जाने वाली बसों में यात्रियों ने सीट नहीं मिलने से खड़े खड़े यात्रा कि बसों में बैठने के लिए बसों के बाहर लंबी कतारे देखने को मिली … रोजाना सवारियों को बुला बुलाकर बैठाने वाले बस ड्राईवर व परिचालक मंगलवार को यात्रियों में बस में जगह नहीं है यह कहते सुनाई दिए…

Read More

– श्री श्याम मित्र मंडल कर रहा दो दिवसीय फागउत्सव का आयोजन जावरा। शहर के पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम (खाटु श्याम मंदिर) पर दो दिवसीय फाग उत्सव का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को सुबह बाबा की निशान यात्रा निकाली जाएगी तथा गुरुवार रात में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। https://youtu.be/d5P7QdxRq8I?si=us5_Jx8oCyFsnxUq श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम की फाल्गुन मास की ग्यारस के उपलक्ष में श्री श्याम धाम जावरा पर दो दिवसीय फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20…

Read More