– जावरा से रतलाम और मंदसौर की बसों में लोगों ने खड़े होकर की यात्रा
जावरा। शहर के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टेण्ड पर मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दे रही थी, बस स्टेण्ड पर जावरा से रतलाम, मंदसौर तथा नीमच की और जाने वाली बसों में यात्रियों ने सीट नहीं मिलने से खड़े खड़े यात्रा कि बसों में बैठने के लिए बसों के बाहर लंबी कतारे देखने को मिली … रोजाना सवारियों को बुला बुलाकर बैठाने वाले बस ड्राईवर व परिचालक मंगलवार को यात्रियों में बस में जगह नहीं है यह कहते सुनाई दिए …. कारण था रेलवे दोहरीकरण को लेकर रेलवे द्वारा लिया गया ब्लाकl
रतलाम रेल मंडलान्तर्गत आने वाले रतलाम से नीमच तक दोहरीकरण को लेकर रेलवे द्वारा लिए गए ब्लाक के चलते इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेने निरस्त हो गई है, संभवत: अगले तीन दिन इस रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा, ऐसे में जावरा से रतलाम और मंदसौर की और यात्रा करने वाले यात्रियों का दबाव बसों पर आ गया है। ट्रेन निरस्ती के पहले ही दिन सुबह से बस स्टेण्ड पर भीड़ दिखाई दी। बसों पर चढऩे के लिए यात्रियों की लंबी लाईने लगी रही। जिसके चलते बसे ओव्हरलोड होकर चली, कई यात्रियों को बस भरने के बाद अन्य बसों का इंतजार करते हुए यात्रा करना पड़ी।

ब्लाक के चलते सुना पड़ा जावरा का रेलवे स्टेशन


