– लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में किया मार्च
जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागु होने के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च करते हुए असामाजिक तत्वों को शांती से रहने की सलाह के साथ आम जन में दिलों में शांती का महोल बनाए रखने की सीख दे रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में करीब 6 थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया।
एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा तथा एएसपी राजेश खाखा के निर्देशानुसार उनके अधीन आने वाले पिपलौदा थाना के पिपलौदा तथा शेरपुर में फ्लैग मार्च किया गया। इसी तरह रिंगनोद थाने के रिंगनोद और ढोढर में मार्च तथा थाना बड़ावदा के बड़ावदा व हाटपिपलिया गांव में थाना प्रभारियों और थानों पर पदस्थ बल के साथ फ्लैग मार्च किया।




