जावरा। पुरे देश में इन दिनों चुनावी आचार संहिता लागू है, वहीं त्यौहारों का दौर भी शुरु होने वाला है, ऐसे में इस बार चुनावी आचार संहिता के बीच होली, रंगपंचमी के साथ ईद जैसे त्यौहार आम जनता को मनाना होंगे, लेकिन इस चुनावों में आचार सहिता का असर नहीं होगा, होली और रंगपंचमी के पर्व में होने वाली धमाल मस्ती पर भी कोई असर नहीं होगा, जनता को केवल आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाना होगा।
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि भारत त्यौहारों का देश है, यहां वर्ष भर विभिन्न जाति सम्प्रदाय के त्यौहार वर्षभर मनाए जाते है, हालही में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान भी दीवाली जैसा पर्व हमने धुमधाम से मनाया है, ऐसे में आने वाले दिनों में होली, रंगपचंमी, शीतला सप्तमी के साथ ही मुस्लिम सम्प्रदाय का प्रमुख त्यौहार ईद भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान मनाया जाएगा। लेकिन किसी भी त्यौहार को लेकर कोई रोक टोक नहीं है, त्यौहारों पर जो भी आयोजन होंगे उनकी विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगी, बगैर अनुमति आयोजन करने वाले आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्टर द्वारा जारी की गई धारा 144 की शर्तो को आम जनता को मानना अनिवार्य होगा। त्यौहार शांती पूर्ण ढंग से मौज मस्ती और धमाल मस्ती के साथ मनाए लेकिन किसी प्रकार का विवाद या शांती भंग करने वाले पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।


