– एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में जावरा तथा रिंगनोद पुलिस बल ने दिया कार्रवाई को अंजाम
जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस ने सख्ती से रुख अपना लिया है,एसपी राहुल लोढ़ा द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे मादक पदार्थो के विरूद्ध अभियान को लेकर भी पुलिस मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने जावरा तथा रिंगनोद के पुलिस बल के साथ फोरलेन स्थित परवारियां व आसपास के ढाबों तथा डेरा में दबिश दी। दबिश के दौरान वहां मिले कुछ लोगों को पकड़कर ढोढर चोकी पर लाए, जहां पुछताछ के बाद उन्है छोड़ दिया गया। वहीं ढाबों पर सीएसपी ने शराब तथा अन्य मादक पदार्थ होने की शंका पर गहन जांच करते हुए स्वयं तलाशी ली, लेकिन ढाबो पर किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। सीएसपी ने सभी ढाबा संचालकों को आचार संहिता के दौरान रात के समय ज्यादा भीड़ नहीं करने और शराब आदि नहीं बैचने की हिदायत दी।




