• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त
जावरा

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

EditorBy EditorJuly 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा, “कावड़ यात्रा सेवा, समरसता और सनातन परंपरा का प्रतीक है।”
– त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से होगा बाबा केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक।
जावरा। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली चतुर्थ सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को द ग्रेट पदमा होटल में वृहद बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक श्री मनकामनेश्वर महादेव, मिण्डाजी से केदारेश्वर महादेव, सैलाना तक निकाली जाएगी। बैठक में दो हजार से अधिक शिवभक्तों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने बाबा महाकाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस पावन अवसर पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक समरसता, भाईचारे और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।
त्रिवेणी संगम के जल से होगा बाबा कैदारेश्वर महादेव का अभिषेक –
विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से बाबा केदारेश्वर महादेव का अभिषेक पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा से जुड़कर सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ शुभकामनाएं दीं।क्षेत्र की खुशहाली के लिए होगा जलाभिषेक –
यात्रा संयोजक प्रांजल पाण्डेय ने बताया कि मिण्डाजी त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से सैलाना स्थित श्री केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
मैं मस्त मलंग भजन और कावड़ यात्रा पोस्टर का हुआ लोकापर्ण –
बैठक के दौरान पिपलौदा के मेघराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए एवं क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों देवझर, गौतमेश्वर (अरनोद, राजस्थान) तथा जेवीएल मंदिर (रतलाम) में फिल्माए गए बाबा महाकाल के भजन “मैं मस्त मलंग” का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी हुआ।तीन दिन का यात्रा कार्यक्रम –
यात्रा संयोजक प्रांजल पाण्डेय ने बताया कि यात्रा 22 अगस्त को प्रात: 8 बजे मिण्डाजी से यात्रा प्रारंभ होगी। शाम लगभग 5 बजे जावरा पहुंचेगी, जहां जागनाथ महादेव मंदिर दर्शन एवं नगर भ्रमण के बाद रात्रि विश्राम होगा। 23 अगस्त को प्रात: जावरा से प्रस्थान कर पिपलौदा नगर भ्रमण, कमलेश्वर महादेव मंदिर (कमलाखेड़ा) दर्शन के बाद शाम करीब 7 बजे आम्बा में रात्रि विश्राम होगा। 24 अगस्त को यात्रा सैलाना स्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक, महाआरती एवं पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन होगा। बैठक में महेश सोनी, बालाराम पाटीदार, बद्रीलाल शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश पाटीदार, रितेश जैन, मांगीलाल पांचाल एवं राजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Post Views: 1
#dharm #DrRajendraPandey #jaora news today #kawad yatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Don't Miss
जावरा

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

By EditorJuly 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा, “कावड़ यात्रा सेवा, समरसता और सनातन परंपरा का…

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.