– ढोढर बाछड़ा डेरे में पुलिस का छापा, पीटा एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।
जावरा/ढोढर। रतलाम पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम ढोढर स्थित बाछड़ा डेरे पर छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया और आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट, बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढोढर बाछड़ा डेरे में कार्रवाई की।
आरोपी के घर से मिली दो नाबालिक, किया रेस्क्यू –
पुलिस ने आरोपी हंसु (19 वर्ष), पिता गोपाल चौहान, निवासी बाछड़ा डेरा, ढोढर को गिरफ्तार किया। उसके घर से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(4), अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6 तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका –
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक नरेंद्र सिंह हाड़ा, शोभाराम शर्मा, रविंद्र सिंह तथा महिला आरक्षक निशा डडिंग सहित थाना रिंगनोद एवं पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

