– जावरा में मातृ शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन
जावरा। देश की महिलाओं का भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। अपनी माँ को चूल्हा फूंकते हुए धुंए से होने वाली परेशानी को नरेंद्र मोदी ने करीब से देखा है आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब महिला को धुंए से निजात मिली है। प्रदेश की लाडली बहना के खातों में प्रत्येक माह 1250 रुपये की राशि डाली जा रही हैं। महिलाए भाजपा सरकार में सम्पन्न हुई है व उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता अब नही है। सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए योजनाओं को क्रियान्वित किया है जिसका समाज के अंतिम छोर तक लाभ पहुच रहा है। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक कदम उठाया है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून से महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त हुई व महिलाओं के लिए आरक्षण का फैसला भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
यह बात भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में महिला मोर्चा द्वारा शहर के अम्बिका रिसोर्ट पर आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन मे प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री, महू विधायक फायरब्रांड नेत्री उषा ठाकुर ने कही। क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज महिलाएं सेना से लेकर प्लेन उड़ाने का काम कर रही है। वे परिवार से लेकर देश दुनिया की फिक्र रखती है। बीजेपी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार के द्वारा बिना भेदभाव के इतनी सारी योजनाएं चलाई जा रही है कि यदि हम इन योजनाओं को समझकर लाभ ले तो आसानी से अपने पैरों पर खेड़े होकर आर्थिक और सामाजिक उन्नति की ओर आगे बढ़ सकते है। सम्मेलन को जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, विधानसभा संयोजक महेश सोनी, महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी सुषमा आर्य, निर्मला हाड़ा ने भी संबोधित किया।
इनकी रही मौजुदगी –
स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने दिया। विधानसभा सह प्रभारी अजय सिंह चौहान, विस्तारक कानसिंह चोहान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चोधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा मंचासीन थे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से मातृ शक्ति सम्मिलित हुई। संचालन सुमन मेहता ने किया। आभार मंजू पांचाल ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने दी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

