जावरा। पुण्य सम्राट गुरुदेव की सप्तम पुण्य तिथि पर श्रीसंघ एवं नवयुवक परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम जीवदया गोशाला में गौ माता को घास रूपी आहार करवाया गया। बाद मेंं मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर पर सामुहिक गुरु वंदन हुआ, पश्चात जल मंदिर का शुभारंभ परिषद सचिव अमित चोरडिय़ा के निवास रतलामी गेट पर किया गया। इस मौके पर श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया ने पुण्य सम्राट के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरुदेव का मूक जीवो के प्रति अनमोल प्रेम था। ऐसे गुरुदेव को हम श्रद्धा सुमन गौ माता की सेवा कर ही अर्पण कर सकते है।
परिषद अध्यक्ष धर्मेेद्र तांतेड ने जल मंदिर शुभारंभ पर कहा कि जल मंदिर पिछले कई वर्षो से परिषद द्वारा लगाया जा रहा है और आगे भी लगता रहेगा। श्रीसंघ एवं परिषद मीडिया प्रभारी अरविंद जैन, अतुल सुराणा ने बताया कि दोपहर में मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर पर नगीन सकलेचा परिवार द्वारा पुण्य सम्राट की पूजन पढ़ाई गई। शाम को मनमोहन मंदिर एवं श्री राजराजेंद्र वाटिका पर महाआरती की गई। इस मौके पर श्रीसंघ एवं परिषद के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

