जावरा। हर एक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए निकाली गई पैदल यात्रा सांवरिया सेठ दर्शन के लिये धराड के समीप रेनमऊ गाँव से सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा निकली जिसका जावरा गांधी चोराहे चौपाटी पर हिन्दू मुस्लिम एकता मंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर सामने आई। स्वागत के दौरान राजेश भरावा, जावेद पापुलर, मुकेश हरा, महेश शर्मा, दानिश सिद्दीकी, मोबिन मेव, सानिया शाह, असलम मेव, ईमरान भाई, कृष्णा धाकड़, भुरू भाई, निखलेश अम्बा, आतिफ़ हुसैन, राहुल शर्मा, मोहम्मद हुसैन, सोयब मेव, ईमरान कुरैशी, रईस कुरैशी, पवन धाकड़ , प्रभुलाल रारोतिया, राजेश पटेल, दशरथ पाटीदार आदी की उपस्थिति में हिन्दू मुस्लिम भाईयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सांवरिया सेठ पहुँच कर सभी के उज्ज्वल भविष्य सांप्रदायिक एकता व भाईचारे की कामना करेगी।
यात्रा मार्गदर्शक तथा जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ ने बताया यहाँ हमारी धार्मिक यात्रा है जो हर साल निकलतीं है हम लोग आठ दिन तक लगातार पैदल चलकर 7 मई को सांवरिया सेठ के दर्शन करेंगे। हमारे साथ 200 यात्री है जो सभी धर्म जाति के हैं। सांवरिया जी पहुँचते पहुँचते हमारी संख्या लगभग 500 हो जाती हैं। प्रतिवर्ष सांवरिया सेठ के दर्शन करने जाते हैं ताकि उनका आशिर्वाद प्राप्त हो सके जिससे हर जाति धर्म का व्यक्ति खुश रहे यहाँ यात्रा सांवरिया सेठ के दर्शन के 7 मई को समाप्त होगी।


