• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर के नटवरलाल, प्रोफेशनल ट्रासपोटर्स और बिल्डर्स बनकर करते थे ठगी, मास्टर माईंड फरार, चार आरोपी गिरफ्तार
जावरा

पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर के नटवरलाल, प्रोफेशनल ट्रासपोटर्स और बिल्डर्स बनकर करते थे ठगी, मास्टर माईंड फरार, चार आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorApril 30, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त किए टायर ओर हेवल्स कंपनी के वायर
जावरा। मध्यप्रदेश के कई शहरों के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र के कई शहरों में फर्जी ट्रासपोटर्स एवं बड़े बिल्डर्स बनकर व्यापारियों के साथ चेक के बदले माल लेकर धोखाधड़ी करने वाले प्रोफेश्नल ठग जावरा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि मामले का मास्टर माईंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से दुर हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जावरा के दो व्यापारियों से ठगी कर लिए गए माल को भी जब्त किया हैं। मंगलवार को एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र पालसिंह जादौन की उपस्थिति में मामले का खुलासा करते हुए इंदौर प्रोफे श्नल ठगों को मीडिया के समक्ष पेश किया ताकि इनसे पीडि़त अन्य फरियादी भी रिपोर्ट दर्ज कर सकें।

एसडीओपी चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 27 अप्रेल 2024 को फरियादी हरप्रित सिह उर्फ रिषु पिता श्री सतनाम सिंह गंभीर जाति- सिक्ख (38) निवासी स्टेशन रोड जावरा गंभीर आटोमोबाईल्स महु नीमच रोड जावरा ने रिपोर्ट किया कि महेश परमार नाम के व्यक्ती ने परमार ट्रान्सपोर्ट के नाम से दुकान एवं एक ब्राँच साँवरिया कॉलोनी जावरा में भी बताकर रतलाम में ट्रक के टायर फटने का बताकर मेरी दुकान से धोखाधडी जालसाजी कर ट्रक के 04 नये टायर अपोलो कम्पनी के किमती 96 हजार 300 रुपये के हडप कर लिये है तथा दिनांक 27 अप्रेल 24 को ही फरियादी दीपक मैहरु पिता गोपाल मैहरु जाति दर्जी (25) निवासी स्टेशन रोड जावरा ने रिपोर्ट किया कि महेश परमार नाम के व्यक्ति ने अपना जावरा मे रतलाम नाके पर बंगले बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है तथा साई परमार बिल्डर्स नागदा में डिलर का ऑफीस बताकर मुझसे धाखाधडी पूर्वक झुठ बोलकर 100 बण्डल हेवल्स वायर के लेकर 1,96, 0000 रुपये की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के दर्जनों बैंक खाते –
एसडीओपी ने बताया कि मामले में शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश दी गयी। फरियादी को आरोपी महेश परमार द्वारा अपने नाम से दिये गये चेक वाले व्यक्ति की इंदोर पुलिस की मदद से तलाश कर आरोपी महेश परमार पिता तुलाराम परमार (39) निवासी श्रद्धापुरी कालोनी इंदोर थाना द्वारिकापुरी इंदोर को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। जिसमे जानकारी लगी की आरोपी ने दर्जनो बैंको मे खाते खुलवाये हुए है एवं उन खातो की चेक बुक जारी करवाकर व्यापारियों को बिल्डर अथवा ट्रांसपोर्ट मालिक बताकर खाली खातो का चेक देकर उनसे माल टायर वायर, पंखे सरिया इत्यादी ले लेते थे एवं उन्हे बेच कर रफूचक्कर हो जाते थे। यह काम अपने साथी मोहीत पारवानी पिता स्व. चम्पालाल जी पारवानी जाति सिंधी (31) निवासी फ्लेट नम्बर 304 हरिअमृत पैलेस 12 भंवरकुवा मैन रोड इंदौर थाना जुनी इंदौर जिला इंदौर व राहुल वाधवानी पिता हीरालाल वाधवानी जाति सिंधी निवासी खातीवाला टैंक इंदोर के साथ मिलकर करते थे। जिसके लिये किराये का वाहन लेकर अलग अलग शहरों में जाते थे। आरोपी मोहीत पारवानी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे आरोपी द्वारा की गई धोखाधडी के सामान रफादफा करने वाले आरोपी रवि मखिजानी पिता मुरमुखदास मखिजानी (51) साल निवासी प्लाट नम्बर 377 रायल एम्पायर खातीवाला टैंक इंदोर एवं अहद पिता मोहम्मद शोएब निवासी स्नेह नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। मास्टर माईंड फरार, अन्य राज्यों में भी की धोखाधड़ी –
एसडीओपी ने बताया कि मामले का मास्टर माईंड राहुल वाधवानी फरार है जिसकी तलाश जारी हैं। वहीं गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीआर लिया गया हैं, आरोपियों से पुछताछ जारी हैं। इन नटवरलालो ने जावरा शहर के अतिरिक्त मध्य प्रदेश के महु, राउ, बेटमा जिला इंदोर, चापडा जिला देवास, गुना तथा महाराष्ट्र के मालेगांव, एवं राजस्थान के भीलवाडा मे इसी तरह धोखाधड़ी करके वारदातो को अंजाम दिया है, संबंधित थाने पर से इनके द्वार की गई वारदातों के संबंध में जानकारी ली जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जावरा के व्यापारियों से ठगी कर लिया माल जिसमें अपोलो कंपनी के 4 नए टायर किमत 96 हजार 300 तथा हेवल्स कंपनी के वायर 100 बंडल किमत 1 लाख 96 हजार रुपए कुल किमती 2 लाख 92 हजार 300 रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। इनकी भूमिका रही सराहनीय –
एसडीओपी चौहान ने बताया कि नटवरलालों को पकडऩे में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, सउनि नंदकिशोर बैरागी, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, मृदंग सातपुते, अजय दुबे, आरक्षक ललित जगावत, यशवंत जाट, रामप्रसाद मीणा, सायबर सेल रतलाम के मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 331
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

By EditorAugust 9, 2026

– चार सदनों के विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – क्तक्र…

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.