– पहाडिय़ा रोड़ चौराहे से खाचरौद नाका तक के व्यापारी हो रहे परेशान
जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की कृषि उपज मंडी और लहसुन मंडी में इन दिनों बम्पर आवक हो रही हैं। खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में भी लहसुन की बम्बर आवक हो रही हैं। जिसके चलते लहसुन मंडी के बाहर लहसुन से भरी ट्रेक्टर ट्राली और अन्य वाहनों की लंबी कतारे लगी हैं। हालाकि मंडी प्रांगण में काफी जगह खाली पड़ी हैं, इसके बाद भी मंडी प्रशासन ट्रालियों को मंडी के अदर नहीं लेती हैं, जिसके चलते खाचरौद नाका से लेकर पहाडिय़ा रोड़ चौराहे तक वाहनों की लंबी लाईन लग जाती हैं। वहीं एक और सडक़ निर्माण कार्य होने के चलते सडक़ बीच से खुदी पड़ी हैं एक पट्टी का निर्माण हालही में हुआ हैं तो उस पर यातायात प्रतिबंधित हैं, ऐसे में जो पट्टी बची हैं उस पर वाहनों की लम्बी कतार लगी हैं। जिससे खाचरौद नाका से लेकर पहाडिय़ा रोड़ चौराहे तक के व्यापारी खासे परेशान हैं। उनकी दुकानो के बाहर ही वाहन खड़े हैं। जिससे आने जाने रहवासियों को भी निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ती हैं।
खाचरौद नाका से बोर्डियाकुंआ तक लगी रही कतारे –
बुधवार को भी सुबह लहसुन मंडी के बाहर लहसुन से भरी ट्रालियों की कतारे लगी रही। बोर्डियाकुंआ स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर प्रांगण से लेकर खिडक़ी दरवाजा होकर खाचरौद नाका मंडी गेट के सामने तक बुधवार को लहसुन से भरी ट्रालियों और अन्य वाहनों की कतारे लगी। इसी बीच इस मार्ग से गुजरने वाले निजी वाहनों और यात्री वाहनों के साथ दुपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन निकालने में परेशानी उठानी पड़ी, ट्रालियों के चलते मंडी रोड़ पर करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
पुलिस जवान नदारत, तो मंडी प्रशासन भी नाकाम –
लहसुन मंडी बाहर बुधवार को लगा जाम करीब तीन घंटे तक रहा, लेकिन इस जाम को खुलवाने के लिए मौके पर ना तो कोई पुलिस जवान मौजुद रहा और ना ही मंडी समिति इस और कोई ध्यान दे रही हैं। जिसके चलते दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। जाम के चलते मंडी के सामने स्थित दुकानदारों को भी अपना व्यापार करने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में निलाम प्रारंभ होने से पहले मंडी प्रशासन ने ट्रालियों को मंडी के अंदर लिया। जिसके बाद कहीं जाकर जाम खुला।


