– बारिश के चलते प्लेटाफार्म पर रखे व्यापारियों के माल को हटाया
– लंबे समय से माल हटाने के लिए कहा था, लेकिन व्यापारियों ने हल्के में लिया
जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शुमार जावरा की कृषि उपज मंडी में अक्सर देखा जाता हैं कि प्लेटफार्म पर किसानों के बजाय व्यापारियों का माल पड़ा रहता हैं, प्लेटफार्म खाली नहीं होने के चलते मजबुरी में किसानों को अपना माल जमीन पर खुले आसमान के नीचे उतारना पड़ता हैं, ऐसे में अचानक बारिश के चलते किसानों की उपज भीग जाती हैं जिससे उन्है उपज का दाम सही नहीं मिलता हैं। इधर बारिश का मौसम भी शुरु होने वाला हैं। ऐसे में बारिश के दौरान किसानों का माल बारिश से ना भीगे इसको लेकर मंडी प्रशासन ने जिन व्यापारियों का माल प्लेटफार्म पर रखा हैं, उन्है अपना माल हटाने के लिए आदेश दिया था, लेकिन कुछ व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के इस आदेश को हल्के में लिया और अपना माल नहीं हटाया, ऐसे में सोमवार को सुबह सुबह मंडी प्रशासन हरकत में आया और प्लेटफार्म पर रखे माल को जेसीबी से हटाने का काम शुरु किया। प्लेटाफार्म पर जेसीबी चलते देख मंडी में हडकंप मच गया। जेसीबी से बोरियों को हटाने के दौरान माल का नुकसान हुआ तो व्यापारियों ने आकर अपना माल समेटना शुुरु किया।
मंडी किसानों की, सुविधा देना हमारा काम –
मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि व्यापारियों को माल उठाने के लिए पूर्व में सूचना दी थी, लेकिन उन्होने नहीं हटाया, मंडी किसानों के लिए हैं, किसानों से ही मंडी चलती हैं, बारिश के मौसम शुरु होने वाला हैं, ऐसे में किसानो की उपज गिली ना हो इस हेतु सभी मंडियों के प्लेटफार्म खाली करवाए हैं ताकि बारिश के दौरान किसान अपनी ऊपज प्लेटफार्म और शेड़ के अंदर रख सके। सूचना के बाद भी जिन व्यापारियों ने अपना माल नहीं हटाया था, उनके माल को जेसीबी से हटवाकर सभी प्लेटफार्म खाली करवा दिए हैं।


