जावरा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एजी पठान के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश वसुनिया ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी और यह अब तक जारी है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व पर्यावरण दिवस के जश्न में दुनियाभर के 100 से अधिक देश शामिल होते हैं। इस दिवस को मनाने का मु य उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में कमी जैसी गंभीर समस्याओं पर वैश्विक चर्चा को बढ़ावा दिया जाना है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा हर साल इसके लिए एक अलग विषय चुना जाता है जो किसी खास पर्यावरणीय चुनौती पर फोकस करता है। इस साल के विषय हमारी धरती, हमारा भविष्य के जरिए भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्यों के तहत् महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालयीन परिसर में पौधारोपण किया तथा पहले से लगे पौधों को जल देकर सिंचित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टॉफ के साथ डॉॅ. आभा सक्सेना, डॉ. नारायण पाटीदार, दीपक जोशी, ओमप्रकाश मीणा, पृथ्वीराज खराड़ी, त्रिलोक वर्मा सहित विद्यार्थियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.