जावरा। जहाँ धर्म संस्कृति के साथ चलता है वही पर हमारे पास एक विजन होता है और वही विजन हमे लगातार सेवा करने के लिए आगे बडऩे के लिए प्रेरित करता है और हमारा मन उस पर कार्य करने की क्षमता को प्रदर्शित करता हैं। उसी का परिणाम है की आज भारत वर्ष में गोमाता को पुज्यनीय मानते हुए उनकी सेवा करने का अवसर सृजित करते हैं आज निश्चित रूप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जावरा से 5 किलो मीटर दूर ग्राम बरखेडी में नवनिर्मित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला बरखेड़ीधाम पर गोमाता की सेवा संकल्प के साथ गोशाला पर गायों का स्वामीवात्सल्य किया गया यह अनुकरणीय हैं। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के जावरा झोंन कोर्डिनेटर शेखर नाहर द्वारा व्यक्त कियें। मध्यप्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका द्वारा भी अपने विचार रखतें हुए जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री परिवार के कार्यो की प्रंशसा करतें हुए ग्रुप के प्रत्येक दंपति साथी की अनुमोदना करते हुए सभी को साधुवाद दिया।
गौशाला अध्यक्ष का किया स्वागत –
ग्रुप के सचिव अर्पल कोचट्टा व कोषाध्यक्ष पियूष कांठेड ने बताया कि गोसेवा का उक्त आयोजन स्व. मदनलाल नाहर स्व. संगीता नाहर की स्मृति में इंद्रा देवी पुत्र शेखर कुमार पौत्र विदित कुमार नाहर परिवार के सहयोग से किया गया। इस मौके पर गोशाला अध्यक्ष केलाश विजयवर्गीय एवं समाजसेवी शेखर नाहर का स्वागत जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष आलोक बरैया, संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पूर्वांध्यक्षगण राजीव लुक्कड, संदीप रांका, आशीष पोखरना द्वारा माला एवं पौधा भेट कर किया गया। इस मौके पर जेएसजी मैत्री के दीपक मेहता, शशांक मेहता, अजय पटवा, मनीष मेहता, मनीष पोखरना, राहुल छाजेड, राजेश हिंगड़, आशीष चत्तर, अभय काँठेड, निलेश मेहता, अंकुर जैन, गौरव धोका, अनिल जैन के साथ मनीषा रांका, नम्रता बरैया, नेहल कोचट्टा, रीना हिंगड़ आदि उपस्थित थे। संचालन अनिल धारीवाल ने किया। आभार आलोक बरैया ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.