• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, April 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रात के अंधेरे में सुने घरों से माल उड़ाने वाले चोर पुलिस गिरफ्त में, भीमाखेड़ी के ही एक युवक ने रैकी कर करवाई थी चोरियां
जावरा

रात के अंधेरे में सुने घरों से माल उड़ाने वाले चोर पुलिस गिरफ्त में, भीमाखेड़ी के ही एक युवक ने रैकी कर करवाई थी चोरियां

EditorBy EditorJune 8, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 15 चोरियों का हुआ खुलासा, 12 लाख से अधिक की मश्रुका बरामद
– सीसीटीवी की मदद से शहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जावरा। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर गलियों और मोहल्लों में बीते कई समय से लगातार हो रही चोरियों को लेकर जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने करीब 15 चोरियों का खुलासा करते हुए करीब 12 लाख से अधिक की राशि का मश्रुका जब्त करते हुए तीन आरोप गिरफ्तार किए हैं। वहीं मामले में दो अरोपी अब भी फरार हैं। शनिवार को रतलाम कंट्रोल रूम में एसपी राहुलकुमार लोढ़ा के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा, ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो और शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में मामले का खुलासा किया।एएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे लगातार हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये प्रथक प्रथक 05 टीमो का गठन किया गया । गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर अलग अलग स्थानो के करीबन 250 से 300 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो की सहयाता से कस्बा जावरा शहर मे लगातार चोरी करने वाले आरोपीयो के संबंध मे जानकारी मिली की कस्बा मे चोरी करने वाले आरोपी बाग टांडा के निवासी होकर आये दिन मुह पर कपडा बांधकर कस्बा जावरा मे चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज तकनिकी संसाधनो तथा मुखबिर सुचना पर चोरी करने वालो की पहचान नवल पिता बनसिह अलावा जाति भील (37) निवासी काकडवा थाना टांडा जिला धार, सप्पु पिता मोहन मेहडा जाति भील (24) निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार, रवि उर्फ रोहित उर्फ रविन्द्र पिता मानसिह मेहडा जाति भील निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार, जोतसिह पिता कोरसिह उर्फ किरसिह डाबर जाति भील निवासी बडकच थाना टांडा जिला धार एवं बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल जाति माली (29) निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा के रुप मे हुई । जिनका ई रक्षक पोर्टल पर डाटा सर्च किया गया जिसमे उपरोक्त आरोपियों के पुर्व में चोरी की घटना संबंधी जानकारी एवम फोटो प्राप्त हुए और अलग अलग टीमे बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाग टांडा मे दबिश दी। जिस पर आरोपी नवल पिता बनेसिह अलावा, सप्पु पिता मोहन मेहडा, बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया गया।
राहुल रैकी करता था और चोरी के लिए बुलाता था –
आरोपीयो से पुछताछ करते आरोपीयो नवल अलावा तथा सप्पु मेहडा द्वारा बताया की भीमाखेड़ी निवासी राहुल उर्फ बबलु जावरा की विभिन्न कॉलोनियों में रैकी करता था, जिन मकानों पर दो से अधिक दिन पर ताले लगे दिखते थे, ऐसे मकानों को निशाना बनाकर उन्है बुलाकर चोरी करवाता था। एएसपी ने बताया कि राहुल जावरा शहर का होकर पुर्व मे धारा 302 भादवि के अपराध मे भेरुगढ जेल मे बंद रहा जहा से बांग टांडा के अन्य आरोपी नवल से उसकी पहचान हुई। आरोपीयो द्वारा जावरा शहर मे नकबजनी, घरो मे घुसकर चोरी, मोटरसायल चोरी, पीकअप चोरी, कार चोरी की विगत पांच माह मे 15 वारदातो को अंजाम दिया था जिसमे जावरा शहर की पठान टोली, विवेकानन्द कालोनी, मंशापुर्ण कालोनी, अयोध्या नगर कालोनी, जैल रोड, जनता कालोनी, अरिहन्त कालोनी, इन्द्रा कालोनी, कालेज परिसर से चोरी की वारदातो को अंजाम दिया। प्रकरण मे तीन आरोपी पकडे जाकर प्रकरण मे चोरी का एक पीकअप वाहन , मारुती 800 कार, दो मोटरसायकल एवं नकबजनी के चांदी के जेवरातो जो कुल कीमती करीबन 12 लाख 83 हजार 500 रुपए मश्रुका व नकबजनी करने के लिये प्रयुक्त औजार जप्त किया हैं। प्रकरण मे आरोपीयो को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पुछताछ जारी है। एवं अन्य दो फरार आरोपी की भी तलाश जारी हैं। आरोपीयो के महाराष्ट्र गुजरात मे चोरी के प्रकरण हैं। चोरी ट्रेस करने में इनकी भूमिका रही सराहनीय –
एएसपी ने बताया कि जावरा शहर में हुई चोरियों को ट्रेस करने में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन उप निरी. रघुवीर जोशी, प्र. आर. जाकीर खान, मृदंग सातपुते, अजय दुबे, आरक्षक नितिन, ललित जगावत, यशवंत जाट, रामप्रसाद मीणा, जीवन, राधेश्याम, राजेश, अभय, अंतिम, सुरेन्द्र, लक्ष्मण, सोनपाल, स्नेहपाल, दिपेन्द्र, देवेन्द्र शर्मा, आकाश, अश्विन, मोहित, सायबर सेल रतलाम आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही हैं।
इन कॉलोनियों में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम –
– फरियादी समीर खान पिता गोरे खान नि. पठानटोली जावरा के निवास से घर की अलमारी में रखे 2 कान की बाली, 2 पायल एवं नगदी 10 हजार रूपये चुरा लिये गये।
– फरियादी नदीम अली पिता अनवर हुसेन निवासी जुलाईपुरा के आफीस का ताला तोड कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
– फरियादी अनिल कुमार पिता मीरचंद बोरदिया निवासी विवेकानंद कॉलोनी की मोटर साईकल क्रमांक एमपी 43 डीटी 1462 चोरी की थी।
– फरियादी कन्हैयालाल पिता मोहनलाल निवासी ग्राम आक्याबैनी ने रिपोर्ट लिखवाई कि विवेकानंद कॉलोनी स्थित कमल सारडा के घर के बाहर खड़ी मोटर साईकल क्रमांक एमपी 43 जेडडी 6003 को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया।
– फरियादी योगेन्द्र बिडवान पिता ज्योति प्रसाद निवासी विवेकानंद कॉलोनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी43 डीटी 2110 चोरी हो गई थी।
– फरियादी अनवर पिता मुन्ना खाँ के जैल रोड जावरा स्थित निवास केब बाहर खड़ी महिन्द्र बोलेरो क्रमांक एम पी 43 जी 2434 चोरी हुई थी। – फरियादी मोहम्मद शकिल पिता मोहम्मद शरीफ छीपा मुसलमान के छीपापुरा स्थित निवास के बाहर खड़ी मारुती कार 800 कार क्रं. एमपी 07-ई-4140 चोरी हो गई थी।
– फरियादी लोकेश पिता तुलसीराम पँवार के इन्द्रा कालोनी जावरा स्थित निवास से अलमारी के अंदर रखे सोने व चांदी के आभुषण तथा चांदी के सिक्के तथा करीब 7 हजार रुपए नगदी चुराई थी।
– फरियादी राहुल पिता दशरथ लाल सोनावा की मोटर साईकल क्रमांक एमपी 09 वीके 8277 की कॉलेज में खड़ी मोटर साईकल चोरी हो गई थी।
– फरियादी ओम प्रकाश पिता धुलचन्द मान्दलिया ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि अरिहन्त कॉलोनी निवासी भाई नरेन्द्र मांदलिया के मकान का ताला तोडक़र अंदर रखे सामान के साथ सोने व चांदी के आभुषण तथा करीब 60 हजार नगदी चुराकर ले गए थे।
– फरियादी अनिल पिता किशोर कायस्त के अयोध्या कॉलोनी स्थित निवास से घर के गोदरेज की अलमारी मे रखी नगदी 100, 50, 20,10 की नई फ्रेश गड्डी तथा अन्य 500 के करीब 32 हजार रुपये तथा 01 सोने की अंगुठी कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये।
– फरियादी कमल पिता मनोहरलाल माली के बड़ामाली पुरा स्थित निवास से आगे का ताला तोडकर बच्चौ के गुल्लक से व अलमारी मे रखे नगदी रुपये कुल लगभग 5 हजार चुरा ले गए थे।
– फरियादी विजय पिता मोहनलाल निवासी- बन्नाखेडा जावरा हा.मु. कृष्णा कालोनी निवास के बाहर रखी मोटर साईकल एमपी 44 एमजे 4630 चोरी हो गई।
– फरियादी निखिल पोरवाल पिता दिनेश पोरवाल के अरिहंत कॉलोनी स्थित निवास के बाहर रखी मोटर साईकल चोरी की थी।
– फरियादी अर्जुनदास पिता कालुदास बैरागी के अरिहन्त कॉलोनी स्थित निवास के बाहर रखी मोटर साईकल क्रमांक एमपी 43 जेडसी 2822 चुराई थी।

Post Views: 272
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026
Don't Miss
जावरा

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

By EditorApril 28, 2026

– चयनित खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण पदक किए अपने नाम – कोलकाता में मध्यप्रदेश की…

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा : उपभोक्ता समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

तीन कराते खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज : जावरा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों गौभक्त, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 27, 2026

जावरा के हर्ष सेठिया ने इंग्लैंड में किया कमाल, 4814 छात्रों में हासिल किया पहला स्थान

April 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.