– श्री सांवरिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगांठ पर शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा
जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वींं वर्षगाँठ महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार से सात दिवसीस श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कथा का रसपान कराया। व्यासपीठ ने कथा को गोमाता को समर्पित करने का आव्हान किया। प्रथम दिन पोथी पूजन का लाभ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, समाजसेवी महेन्द्रसिंह बामनखेडी, कृष्णा केथुनिया एवं मुख्य यजमान महेश व्यास रहें। आरती का लाभ तरुण तोमर, अंबालाल चौधरी, हरिनारायण अरोरा ने लिया। साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ कथा व आरती का लाभ चंद्रशेखर जोशी, केएन कुमावत, केवलराम सांखला, संजय कनोजिया, नंदलाल जाजु आदि ने धर्मलाभ लिया। 29 जुन को वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12.30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.