– पोस्ट डालने वाले युवक पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जावरा। सोश्यल मीडिया पर आपत्तीजनक पोस्ट किए जाने के बाद रविवार की रात में शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हुई, पोस्ट के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवा शहर थाने पर पहुंचे और पोस्ट डालने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और देर रात पठान टोली क्षैत्र से हरीश नामक युवक को हिरासत में लेकर उस पर भादवि की धारा धारा 295ए, 153ए के तहत प्रकंरण दर्ज किया। थाने पर जमा भीड़ आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही थी। थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन व पुलिस जवानों की समझाईश के बाद युवा थाने से तो चले गए, लेकिन बाजार में मोटर साईकलों पर बैठकर जमकर नारे बाजी करते निकल रहे थे, जिस पर पुलिस ने उन्है बाजार से रवाना किया। वही रात में ही शहर के सभी धार्मिक स्थलों के साथ बाज़ार में भारी पुलिस बल तैनात रहा l
सुबह पहुंचे एएसपी, की चर्चा –
रात में मामले को जैसे तैसे पुलिस ने शंात किया, सोमवार को सुबह एएसपी राजेश खाखा जावरा शहर थाने पर पहुंचे और सीरत कमेटी सदर साबीर सेठ सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठजनों से चर्चा की, इस दौरान आरोपी पर कार्रवाई को लेकर समाजजनों ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। रात में शहर की सडक़ों पर जमा हुई भीड़ के बाद सुबह जावरा बंद करने की बात भी उठी थी, लेकिन सुबह स्थिति सामान्य बनी रही, पुरा शहर रोज़ की तरह खुला रहा। कहीं कोई अप्रीय स्थिति नहीं बनी, हालाकि आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अन्य मांगो को लेकर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित कर ज्ञापन देने को लेकर बाजार में चर्चा आम हैं। इधर सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दिया l


००००००००००००००००००

