जावरा। भागवत कथा भगवत प्राप्ति के लिए श्रवण की जाती हैं। भारत वर्ष में जो भी जन्तु हैं वे अपने आप में हिन्दू है। इसलिए गर्व से कहें की हम हिन्दू हैं। भगवत कथा प्रथम दिवस पर श्री राधे श्रीकृष्ण को मिलाने की राह प्रदान करती हैं।
यह बात शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगाँठ महोत्सव के तहत आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन भक्तों को कथा श्रवण करवाते हुए राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कहीं। वैष्णव ने श्याम मन, श्याम धन, श्याम ही हमारे प्राण हैं कि शिक्षा व्यास पीठ से दी। दुसरे दिन कथा में परीक्षितजी के जन्म की कथा सुनाई गई।
इन्होने लिया पौथी पूजन व आरती का लाभ –
पोथी पूजन का लाभ प्रोफेसर अंगदप्रसाद पांडे, भाजीबीनि विकास अधिकारी संजय कनोजिया, के.एल.स्वर्णकार ने लिया। मुख्य यजमान परीक्षित सत्येन्द्र जोशी परिवार रहा। आरती का लाभ डॉ दिलीप शाकल्य, रामसेवक शर्मा, मोहनलाल अरोड़ा, विश्वास शर्मा ने लिया। कथा के दुसरे दिन सुमन मेहता, मोनिका जोशी, शकुन्तला बैरागी, रश्मि व्यास, ज्योति जोशी आदि ने धर्मलाभ लिया।
वर्षगांठ पर होगी महाआरती व भंडारा –
शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण जोशी, रामचंद्र पाटीदार ने बताया कि 29 जून 2024 को मंदिर की 19 वीं वर्षगाँठ महोत्सव के अवसर पर दोपहर 12.30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

