– भगतसिंह महाविद्यालय में 25 जून को लगेगा एक दिवसीय रक्तदान शिविर
जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा एन.एस.एस. इकाई और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से 25 जून, मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, प्राचार्य डॉ ए.जी. पठान, रासेयों कार्यक्रम अधिकारी प्रो रमेश वसुनिया, संगीता जटिया, युवराजसिंह राणावत जावरा उप कार्यालय प्रभारी, युवा समाजसेवी अब्बास बोहरा जावरा-आलोट नेत्रदान प्रभारी आदि ने रक्तवीर योद्धाओं से विनम्रतापूर्ण अनुरोध हैं कि अपने व्यस्तम समय मे से कुछ मिनिट रक्तदान के लिए अवश्य निकालें ताकि आपके द्वारा रक्तदान के लिए दिए गए कुछ मिनट से किसी को पूरा जीवनकाल मिल सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

