Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनसेवा समिति द्वारा सोमवारियों में दही हांड़ी का आयोजन किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती के पश्चात शहर में मटकी उतारने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। सोमवरियों में जनसेवा समिति की मटकी को नृसिंहपुरा सेवा समिति ने पिरामीड बनाकर उतारा। विजेता दल को नगद राशि का पुरुस्कार भेटकर संस्था पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के रविराज हेमावत,गौरव बाफना, एडवोकेट आशीष सैनी, अमन जैन, विशाल हेमावत, नागेश पोरवाल, रतन राज जैन, अमित जैन, जगदीश माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
– मंदिर परिसर में पौधारोपण किया जावरा। अ.भा. पोरवाल महासंघ दिल्ली (रजि.) के आव्हान पर 27 अगस्त को पोरवाल दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केनरा बैंक शाखा जावरा के मुख्य प्रबंधक शरद सेठिया रहे। प्रारंभ में पोरवाल ध्वज का गायन किया गया। पोरवाल महासंघ दिल्ली के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया जावरा ने पोरवाल महासंघ की जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना के 35 वर्षों से इस महासंघ ने सम्पूर्ण भारत के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे पोरवालों को संगठित करने का प्रयास किया है। इसी तारतम्य में आज पूरे भारत वर्ष में 27 अगस्त को…
– मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा का, झुलाया बाल गोपाल को झुला – आरती के बाद पंचामृत और पंजेरी की प्रसादी का किया वितरण – सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 29 अगस्त से होगी प्रारंभ जावरा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर राठौर समाज ने लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मन्दिर पर आकर्षक साज सजावट झिलमिलाती विद्युत सज्जा की गई। समाजजनों ने बाल गोपाल का झूला सजाया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। शाम से ही भक्तों का मंदिर में आना प्रारंभ हो गया जो रात तक जारी रहा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई।…
नपा उपचुनाव हेतु कांग्रेस की जन्नत बी ने दाखिल किया नामांकन, पर्यवेक्षक ने देखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था
– वार्ड क्रमांक 4 से जन्नत बी निजामुद्दीन ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भरा नामांकन – पर्यवेक्षक ने तहसीलदार के साथ देख स्ट्रांग रूम जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद के दिवंगत होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना हैं, उपचुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को रिक्त पद हेतु कांग्रेस की और से नामांकन दाखिल किया गया। वहीं पर्यवेक्षक ने भी जावरा पहुंचकर तहसीलदार संदीप इवने के साथ स्ट्रांग रुम आदि का निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 4 हेतु कांग्रेस…
– बच्चों ने कृष्ण, सुदामा का रुप धरकर दी आकर्षक प्रस्तुति, फोड़ी मटकी जावरा। जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लाह एवं उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई । संस्था के प्राचार्य राजेश शर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण के वाक्यानुसार जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सदमार्ग पर चलने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।संस्था के छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण, राधा एवं सुदामा के रूप में मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। विद्यालय…
– भारत विकास परिषद ने जन्माष्टमी के अवसर पर किया तुलसी पौधा वितरण जावरा। अगर समाज गौ माता और तुलसी माता के महत्व को ही समझ ले तो भारत को नई ऊंचाइयों को पाने में देर नहीं लगेगी हम सब सनातनी वैज्ञानिक जीवन जीते हैं हमारे जीवन में ही विज्ञान है जो सनातन की धारा में बहता है इसलिए घर-घर में तुलसी मां का पौधा होना ही चाहिए। उक्त विचार भारत विकास परिषद के तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कान्हसिंह चौहान ने कहीं।अतिथि गजराजसिंह राठौड़ ने गौ माता की सेवा कर हमें गौ…
जावरा। परमपूज्य सरलमना, वचनसिद्ध, शासन प्रभावक, त्रिस्तुतिक श्री संघ के आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हेमेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. 14 वां पुण्योत्सव धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। परमपूज्य मुनिराज चन्द्रयशविजयजी मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में तीन दिव्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस भक्तम्बर महापूजन जैन मंदिर पीपली बाजार में आयोजित किया गया। श्रद्धालु संघ माता रोशनबाई जीतमल लुककड़ परिवार, द्वितीय दिवस पर विशाल श्रावक स्वामी वात्सल्य जैन मंदिर पीपली बाजार से मुनिराज के साथ श्रीसंघ केवक-श्राविकाएं गजते बजाते जीवदया सोसायटी खाचरौद रोड पर। वहां पर गायों को विभिन्न प्रकार का आहार दिया गया। अतिथि त्रिस्तुतिक युवा संघ परिवार, दो में श्री…
तनु के शव को सड़क पर रखा, हत्यारे का घर तोडऩे और फांसी की सजा और आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर बारिश के बीच चौराहे पर ग्रामीणों ने दिया धरना
– एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार ने पहुंचकर दी ग्रामीणों को समझाईश – तीन दिन का लिखित आश्वासन मिला, फिर कहीं माने परिजन व ग्रामीण, उपरवाड़ा में किया अंतिम संस्कार जावरा। ग्राम लसुडिय़ानाथी से नौ दिन पहले अगवा हुई 10 माह की तनु की हत्या पड़ोसी ने ही कर दी। रविवार को तनु का शव गांव के ही कुंए में तैरता मिला। जिसके बाद परिजनों के साथ समाजजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। आग्रोश के चलते सोमवार को सभी तनु के शव को लेकर कालूखेड़ा पुलिस थाने पर पहुंचे और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने तथा आरोपी को फांसी…
– क्लब के वार्षिक केलेण्डर का हुआ विमोचन जावरा। लायंस क्लब जावरा की प्रथम पारिवारिक सभा लायंस नेत्र चिकित्सालय स्थित लायंस हाल मे सम्पन्न हुई हास्य कवि अतुल ज्वाला (इंदौर) के आतिथ्य व सभा की अध्यक्षता लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा की गयी, सभा का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान, ध्वज वंदना मनीषा संदीप रांका द्वारा प्रस्तुत की गई एवं विश्वशांति विशेषकर बंगलादेश मे शांति हेतु कुछ पलो का मोन रखा गया। सभा मे अतिथि का स्वागत अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, कार्यवाहक सचिव अशोक चोपडा,…
…घर नहीं लोट पाई 10 माह की तनु, मां पर बुरी नजऱ के चलते पड़ोसी ने ही अगवा किया, मारकर कुंए में फेंक दिया
– कालूखेड़ा थाना प्रभारी ने बच्ची के शव को गोद में उठाकर दिखाया पुलिस का संवेदनशील चेहरा – बच्ची को मारकर उसी गांव में रह रहा था आरोपी, बाद में हुआ फरार – राजस्थान की हथुनिया पुलिस ने पकड़ा, कालूखेड़ा पुलिस के हवाले किया – सोमवार को एसपी राहुल कुमार ने किया मामले का खुलासा जावरा। समीपस्थ ग्राम लसुडिय़ानाथी से पिछले करीब नौ दिन पूर्व परिजनों के पास सो रही 10 माह की तनु अंतत: अपने घर अपने परिजनों के पास जीवित अवस्था में नहीं पहुंच सकी, रविवार को गांव के ही एक कुएं में उसका शव तैराता मिला, मासुम…
