– वार्ड क्रमांक 4 से जन्नत बी निजामुद्दीन ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भरा नामांकन
– पर्यवेक्षक ने तहसीलदार के साथ देख स्ट्रांग रूम
जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद के दिवंगत होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना हैं, उपचुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को रिक्त पद हेतु कांग्रेस की और से नामांकन दाखिल किया गया। वहीं पर्यवेक्षक ने भी जावरा पहुंचकर तहसीलदार संदीप इवने के साथ स्ट्रांग रुम आदि का निरीक्षण किया।
मंगलवार को दोपहर में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 4 हेतु कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत बी निजामुद्दीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मोहम्मद युसूफ कडपा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नपा पूर्व उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, नपा चेयरमैन आसिफ़ भाई कबाड़ी, पूर्व पार्षद पेपा पहलवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन गोड़ को अपना नामांकन पत्र प्रदान किया। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

