Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
शांति समिति की बैठक में हुई अशांति, नेताओ के बीच हो गई बहस, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव, गाय, ठाढों और गढ्ढों की बहस में ही बीत गई बैठक
– एसएसपी राकेश खाखा पहुंचे जावरा, आगामी त्यौहारों को लेकर बुलाई थी बैठक – जिला योजना समिति सदस्य पर बरसे भाजपा नेता, पुलिस ने किया बीच बचाव जावरा। आगामी दिनों में होने वाले त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक लेने आए एएसपी राकेश खाखा के सामने ही शांति समिति की बैठक में अशांति फैल गई। त्यौहारों को लेकर चर्चा के बजाए बैठक बाजार में घुमते गाय, ठाढों और आवारा पशुओं के साथ सड़क के गढ्ढों की बहस में ही बैठक समाप्त हो गई। बैठक के दौरान जिला योजना समिति सदस्य पर बैठक में मौजुद कई भाजपा नेता…
माता त्रिशला ने देखे 14 स्वप्र, लगाये केसरिया छापे, खिलाई चटक मनाया भगवान का जन्मवाचन महोत्सव
– मुनिश्रीराज चन्द्रयशविजयजी मसा की पावन निश्रा में हुआ जन्मवाचन जावरा। नगर में चल रहे आत्मशुद्धि चातुर्मास के अंतर्गत मनाये जा रहे पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन जैन मंदिर पिपली बाजार जावरा पर मुनिराज चन्द्रयश विजयजी, मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में विश्ववंदनीय श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मवाचन समारोह में जन्म के पहले माता त्रिशला द्वारा देखे गये 14 स्वप्न की बोलिया लगाई गई। दोपहर से जन्म वाचन समारोह आरम्भ हुआ और सायं 4.30 बजे सम्पन्न हुआ। जन्म वाचन के बाद पालने में भगवान को झूलाने के लिए कतारबंध…
– एसडीएम, सीएमओ तक पहुंची शिकायत, रुकवाया काम – रहवासी बोले एक आदमी लालच के चलते कर रहा स्वास्थ के साथ खिलवाड़, पूर्व मे भी छत पर लगवा रखा है टॉवर जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 के अन्तर्गत आने वाली तिलक विहार कॉलोनी में बगीचे की जमीन के समीप एक नीति प्लाट पर एयरटेल कंपनी का टॉवर लगाने का काम किया जा रहा हैं। उक्त टावर कॉलोनी के बगीचे को उजाड़कर लगाया जा रहा हैं, जिसका विरोध कॉलोनी की महिलाओं और रहवासियों द्वारा किया जा रहा हैं। लेकिन उसके बाद भी टॉवर लगाने के काम पर लगे मजदुर…
– भाजपा ने 2 सितंबर से प्रारंभ किया महा सदस्यता अभियान जावरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुडऩा चाहता है। हम सौभाग्यशाली है जो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी…
– सोहनगढ़ के समीप मोटर साईकल सवार ने बाईक पर सवार दम्पती को मारी थी टक्कर – उपचार के दौरान पति की मौत हो गई जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर सोहनगढ़ के समीप बंजली निवासी दम्पत्ती को रॉग साईड आ रहे अंतरालिया थाना भानपुरा के एक मोटर साईकल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए और उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। तेजगति व लापरवाही पूर्वक मोटर साईकल चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी रमेशचन्द्र पिता भंवरलाल (44) निवासी अंतरालिया थाना भानपुरा जिला मंदसौर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एनएस ताहेड़ ने भादवि…
जावरा। परमपूज्य मुनिराज चन्द्रयश विजयजी. मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में आत्माद्धि चातुर्मास पर्व त्याग तप व आराधना के साथ ऐतिहासिक महोत्सव के भव्य रूप में चल रहा है। जावरा के इतिहास में पहली बार 240 आराधकों के महान सिद्धितप की तपस्या चल रही है।इसी कड़ी में श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ भक्त मण्डल सिद्धितप आराधको के घर घर जाकर उनकी अनुमोदना में भक्ति कर उनका मोतियों की माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर बहुमान करने का अभियान चला रखा है। अभी तक 150 से आधीक तपसवी आराधाकों के घर पहुंच कर मंडल प्रभु भक्ति कर चुका है। आगे भी भक्ति अनुमोदाना का…
सोयाबीन का भाव 6000 रुपये क्विंटल करने किसान कांग्रेस उतरी सड़क पर, ब्लाक कांग्रेस के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
– चौपाटी चौराहे पर धरना देकर एसडीएम आफीस तक निकाली रैली जावरा। सोयाबीन का भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को किसान कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश भरावा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पहले चौपाटी चौराहे पर गांधी उद्यान के बाहर धरना देकर नारेबाजी की, फिर एसडीएम आफीस तक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को दिया। जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा के द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा किसानो कि फसल सोयाबीन का समर्थन मुल्य 4892 रखा गया हैं। इससे किसानो को बहुत…
– 44 दिन की तपस्या में 36 दिन निराहार रहकर कर रहा कठिन तपस्या – मध्यप्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी तपस्या जावरा में जारी जावरा। प.पुु मुनिराज श्री चंद्रयशविजय जी म.सा. एवं प.पु. मुनिराज श्री जिनभद्र विजय जी म.सा. की पावनकारी निश्रा में क्रियोद्धार पुण्य भूमि जावरा में चल रहे आत्म शुद्धि चातुर्मास के अंतर्गत सिद्धि दायक सिद्धि तप की महान तपस्या चल रही है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार दादा गुरुदेव आचार्य श्री राजेन्द्रसूरिश्वर जी मसा की क्रियोद्धार भूमि जावरा पर चार्तुमास के दौरान 240 तपस्वी सिद्धीतप कर रहे हैं। जिसमें 8 साल की…
जावरा। स्थानीय श्री आनन्दी हनुमान श्मशान घाट में बीती रात हुई बारिश के चलते पेड़ गिर गया। इससे हाल ही में बनाए गए टीन के शेड को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही यहाँ स्थित सीमेंट की दो कुर्सियां भी टूट-फुट चुकी है। समाजसेवी व श्री आनन्दी हनुमान श्मशान घाट समिति के कोषाध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई तेज वर्षा व हवा के कारण नवनिर्मित टीन के शेड समीप खडे पेड़ की दो भारी टहनियां टूटकर पटरे के शेड पर जा गिरी। इसकी वजह से उक्त शेड तहस नहस हो गया। उन्होंने बताया कि…
शासकीय श्मशान में अंतिम संस्कार में दबंगई, पुलिस ने निकाली हैकड़ी, प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार
जावरा। विधानसभा क्षैत्रान्तर्गत आने वाले असावती चौकी के गांव कुम्हारी में दलित समाज की महिला की मृत्यु होने पर गांव के दबंगों द्वारा शासकीय श्मशान में अंतिम संस्कार नहीं किए जाने का मामला सामने आया। दलित महिला का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी की हैकड़ी निकालते हुए आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस थाना रिंगनोद की चौकी असावती अंतर्गत ग्राम कुम्हारी के बारे में सोशल मीडीया में इस आशय की खबर आई की दलित समाज की सुगन बाई नामक महिला की मृत्यु होने पर गाँव के दबंगो ने कुम्हारी गाँव के शासकीय शमशान…
