– भारत विकास परिषद ने जन्माष्टमी के अवसर पर किया तुलसी पौधा वितरण
जावरा। अगर समाज गौ माता और तुलसी माता के महत्व को ही समझ ले तो भारत को नई ऊंचाइयों को पाने में देर नहीं लगेगी हम सब सनातनी वैज्ञानिक जीवन जीते हैं हमारे जीवन में ही विज्ञान है जो सनातन की धारा में बहता है इसलिए घर-घर में तुलसी मां का पौधा होना ही चाहिए।
उक्त विचार भारत विकास परिषद के तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कान्हसिंह चौहान ने कहीं।अतिथि गजराजसिंह राठौड़ ने गौ माता की सेवा कर हमें गौ माता के पांच तत्वों का जीवन में महत्व को समझाया। राठौर ने कहा कि गौ माता के सेवा से ही हम बीमारियों को दूर कर सकते हैं, आवश्यकता हैं इसको समझने की हैं।अनिल त्रिवेदी समाजसेवी ने तुलसी मां के महत्व को घर परिवार की ऊर्जा बताया।
वितरण नहीं तुलसी के महत्व को घर घर पहुंचाना उद्देश्य –
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने तुलसी पौधा वितरण की कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसे भारत विकास परिषद का प्रमुख प्रकल्प बताया और कहा कि हमारा उद्देश्य तुलसी पौधा वितरण नहीं तुलसी मां के महत्व को घर-घर पहुंचना और संस्कारों के साथ नई पीढ़ी को जानकारी देना हैं। पार्षद शिवेंद्र माथुर एवं रजत सोनी ने सभी से भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम में भागीदार होने का आह्वान किया। प्रारंभ ध्वनि राठौर ने गणेश वंदना पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी बालमुकुंद पाटीदार द्वारा दिया गया। पर्यावरण जागरूकता के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। 500 से अधिक तुलसी पौधों का वितरण किया गया। संचालन सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने किया। आभार डॉ अशोक पाटीदार ने माना।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में साहित्यकार कवि राजेंद्र चौधरी, महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, पूर्व पार्षद अतुल मेहता, सुनील पोखरना, गोरधन पटेल, प्रहलाद मेहरा, राकेश रावल, गिरिराज उपाध्याय, मनोज राठौर, नरेंद्र गोधा, जगदीश सोलंकी, रत्नेश पांडे, दिनेश सिसोदिया, गोपाल सेठिया, दिनेश भावसार, प्रकाश अरोड़ा, श्रीकांत शिवहरे, मनीष पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, लोकेश पंड्या आदि उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

