जावरा। राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं का गुरूवार को कांग्रेस महासचिव यूसुफ कडपा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार विधायक जयवर्धन सिंह को मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वे गुरुवार को मंदसौर में एक बैठक में शामिल होने के लिए उज्जैन से मंदसौर जा रहे थे। इस दौरान उनके जावरा पहुंचने पर पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कडपा की अगुवाई में महू-नीमच रोड स्थित होटल जोयो के सामने उनका गर्मजोशी पुष्पहार से स्वागत किया गया। विधायक जयवर्धनसिंह के साथ पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हेमंत सिंह चौहान भी मौजुद रहे। इस मौके पर नपा चेयरमैन मो.मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमैन लोकेश विजवा, मसूद परदेसी, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, रोशन सेठ मावता, आसिफ कबाड़ी, कृष्णा पाटीदार, संदीप शर्मा, रामनारायण राठौर, प्रकाश शर्मा आदि ने विधायक सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।

