• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, तत्परता से कार्रवाई कर नशे में धुत बलगर चालक को पकड़ा
जावरा

ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, तत्परता से कार्रवाई कर नशे में धुत बलगर चालक को पकड़ा

EditorBy EditorJanuary 1, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। यातायात पुलिस जावरा की सजगता और सक्रियता से बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते बच गई। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर नशे में धुत होकर अंधगति से बलगर दौड़ा रहे चालक को धरदबोचा। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया। नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ की प्रशंसा की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन व सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सोनु वाजपेई अमले के साथ मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे चौपाटी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्हें मोबाईल पर किसी से सूचना मिली कि मंदसौर की ओर से एक सीमेंट से भरा बलगर जावरा की तरफ आ रहा है। जिसे चालक लहराते हुए तेज गति से चला रहा है। इसके चलते रास्ते में कईं जगह दुर्घटना हो सकती थी। इस पर यातायात महकमा अलर्ट हो गया। जैसे ही बलगर क्रमांक आर जे 09 जीसी 7157 चौपाटी पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकवाया और ट्रैफिक के प्रधान आरक्षक राहुल राठौर ने ड्राइवर को बलगर से नीचे उतरने को कहा। लेकिन चालक ने चालाकी दिखाते हुए उतरने का बहाना बनाया और वाहन को तेजगति से भगा ले गया।  पुलिस ने रतलामी नाके पर वाहनों की रफ्तार कम करने हेतु लगाए स्टॉपर को भी डंपर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उड़ा दिए। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने उसे रोकने के लिए रतलाम रोड़ पर सगस बावजी के मन्दिर के नजदीक तगड़ी नाकाबंदी की। यहां एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह रोकना पड़ा। तब जाकर बलगर चालक पकड़ में आया। मौके पर ही पुलिस ने उसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो पाया कि वह बहुत अधिक मात्रा में शराब पिए हुए है। पुलिस ने बताया कि चालक इस कदर नशे में चूर था कि चलने में उसके कदम लडख़ड़ा रहे थे और बोलने में जबान, आखिरकार पुलिस ने चालक प्रभु गुर्जर के विरुद्ध कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया। क्षेत्र के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई तात्कालिक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस तुरन्त हरकत में नहीं आती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Post Views: 148
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.