जावरा। एमेचर मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 एवं 30 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित की गई। ओपन वॉरियर कराते चैंपियनशिप में शहर के दो खिलाडय़िों ने दो रजत पदक जीते।
रतलाम डिस्ट्रिक्ट अमेचर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया जिला मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माही हाड़ा एवं देवांश राठौड़ ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर दो रजत पदक जीते। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संस्था संरक्षक एवं विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष रणवीरसिंह सोलंकी एवं जयेश राठौड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, सह सचिव प्रिया कुंवर सिसोदिया, सदस्य मनीष मौर्य, सचिन सिसोदिया सहित एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

