जावरा। संपूर्ण विश्व के 140 से अधिक देशों में संचालित ब्रह्माकुमारीज के सभी सेवा केंद्रों पर जनवरी मास प्रजापिता ब्रह्मा की दिव्य स्मृति में अव्यक्त मास के रूप में मनाया जाता हैं। इस माह में प्रजापिता ब्राह्मा ने अपने साकार शरीर को त्याग कर 18 जनवरी 1969 को अव्यक्त फरिश्ता रूप धारण किया। जिसकी स्मृति में सभी ब्राह्मण वत्स प्रतिवर्ष जनवरी माह को दिव्य स्मृति दिवस के रूप में मानता आ रहा है, इस वर्ष भी वतन मेरा घर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र जावरा पर ब्रह्माकुमारी सावित्री दीदी एवं शिवकन्या दीदी ने दीप प्रज्वलित कर अव्यक्त मास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी ब्राह्मण भाई -बहनों ने पूरे जनवरी मास में कठोर तपस्या कर ब्रह्मा बाबा समान संपूर्ण फरिश्ता स्वरूप प्राप्त करने का संकल्प भी किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

