• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»आपती रैली निकाल जनसंघर्ष समिति ने एसडीएम को दर्ज कराई आपत्ति
जावरा

आपती रैली निकाल जनसंघर्ष समिति ने एसडीएम को दर्ज कराई आपत्ति

EditorBy EditorJanuary 21, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन सड़क के तहत भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक बनने वाले सात ब्रिज का विरोध करते हुए जनसंघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को धरनास्थल से वाहन रैली निकालकर एसडीएम को आपत्ति दर्ज कराई गई। रैली को भी आपत्ति रैली का नाम दिया गया। वाहन रैली चौपाटी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान भांडेर के कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया भी मौके पर आ चुके थे। उन्होंने जनसंघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए शहर के गणमान्य लोगों के साथ अनुविभागीय अधिकारी को अपनी ओर से आपत्ति दर्ज कराई। एसडीएम को इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की ओर से एक सामूहिक आपत्ति प्रस्तुत की गई। जबकि प्रत्येक नागरिक की तरफ से अलग-अलग करीबन दो सौ लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई जाकर विरोध प्रकट किया गया। नपा चेयरमेन ने दी आत्मदाह की चेतावनी –
ब्रिज के मामले में आक्रोशित नपा चेयरमैन आसिफ कबाड़ी ने तो यहां आत्मदाह तक करने की चेतावनी दे डाली। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कडपा ने समिति सदस्यों को भरोसा दिलाया कि इस मामले को नपा परिषद की अगली बैठक में ध्वनीमत से पारित कराने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि भुतेड़ा से जोयो होटल के मध्य प्रस्तावित फ्लाई ओवर का जन संघर्ष समिति व क्षेत्र के प्रभावित लोग विगत तीन माह से आंदोलनरत है।इन मार्गो से निकली आपत्ती रैली –
इसी कड़ी में मंगलवार को समिति सदस्यों के साथ ही पीडि़तों ने धरनास्थल से आपत्ति रैली दुपहिया वाहन पर निकाली, जो बेगमपुरा, ईदगाह रोड़, अजमेरी गेट, रपट रोड, मेवाती पूरा, रतलामी गेट, गौशाला रोड, रेलवे ब्रिज, पिपलौदा चौराहा से होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां प्रभावितों ने वन्दे मातरम, भारत माता की जय, एमपीआरडीसी मुर्दाबाद, एमपीआरडीसी की तानाशाही नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री जी न्याय करो, ये विकास नहीं, विनाश है, के नारे लगाते हुए विरोध जताया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कडपा, किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश भरावा, सुनील पोखरना, असलम मेव, राजेश कोठारी, विवेक पोरवाल, नरेंद्र सेठिया, डॉ कैलाश गेहलोत, रमेश धाकड़, दिनेश नायमा, मुकेश धाकड़, आरडी धाकड़, जगदीश सोलंकी, उबेद अंसारी, वरुण श्रोत्रिय, नागेश्वर पाटीदार, मोइनुद्दीन, संदीप सोलंकी, जीवन सैनी, लोकेश विजवा, मनोज मेहता, जीतू मालवीय, आसिफ कबाड़ी, दिलीप मंडलोई, विकास पंवार, धर्मेन्द्र ओसवाल, सिकन्दर मेव, राधेश्याम पाटीदार, सुरेश धनोतिया, कन्हैयालाल माली आदि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post Views: 143
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.