– जेएसजी गोल्डन की नवीन कार्यकारणी घोषित
जावरा। जैन सोशल ग्रुप गोल्डन ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। म.प्र. रिजन चेयरमेन राहुल चपड़ोद, गोल्डन ग्रुप नामिनेशन कमेटी और संस्था के पूर्व अध्यक्षों नीरज मेहता, आशीष चौरडिय़ा, प्रतीक डुंगरवाल, तपन नाहटा, नीलेश कोठारी की सर्वानुमति से इस चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सर्वानुमति से संस्था अध्यक्ष पद पर मोहित चपड़ोद, उपाध्यक्ष महेश शेखावत, नितिन कोठारी, सौरभ मेहता, पीयूष चपड़ोद, प्रतीक ओरा, सचिव अंकित जैन, सह सचिव जितेंद्र जैन, हिमांशु मेहता, कोषाध्यक्ष अमन कटारिया, सह कोषाध्यक्ष गौरव धोका, प्रचार सचिव विपुल मेहता, मल्टीमीडिया प्रभारी लक्की डुंगरवाल, संगठन मंत्री निश्चल पोखरना, सार्थक मेहता को मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद सभी नवीन पदाधिकारियों का सम्मान का मुंह मीठा करवाया गया। इनकी रही उपस्थिति –
समारोह में कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, शीतल चौरडिय़ा, विवेक पोखरना, चेतन चपड़ोद, गौरव धोका, संतोष पांचाल, भावेश तातेड, पिंकेश जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे। संचालन प्रतीक डुंगरवाल ने किया। आभार प्रतीक ओरा ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.