– गमलों सहित तुलसी पौधों का वितरण, गीता के महत्व पर विजय आचार्य ने किया धर्मप्रेमी जनता से संवाद
जावरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन सेवा समिति जावरा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन किया गया। आयोजन में 1111 तुलसी जी के पौधों का गमलों सहित वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित धर्मप्रेमी नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप चौधरी, सांसद प्रतिनिधि, मोहन पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संयुक्त माली समाज, शिखर धारीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिवेंद्र माथुर, पार्षद, नगर पालिका परिषद जावरा उपस्थित रहे।
तुलसी के साथ बांटी भगवतगीता –
आयोजन के दौरान विजय आचार्य ने श्रीमद्भगवद्गीता एवं तुलसी जी के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को लेकर उपस्थित धर्मप्रेमी जनता से विशेष संवाद किया। उन्होंने तुलसी के भारतीय संस्कृति में महत्व तथा गीता के जीवनोपयोगी संदेशों पर प्रकाश डाला। तुुलसी पौधों एवं गीता जी के वितरण को लेकर धर्मप्रेमी नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनका रहा सहयोग –
कार्यक्रम में आदर्श शर्मा, पंकज पांचाल, गौरव बाफना, आशीष सैनी, अमन जैन, रत्नराज जैन, विशाल हेमावत, नागेश पोरवाल, देवराज पवार, पिंटू वर्मा, दिनेश तवर, यजुवेंद्र बना एवं जगदीश माहेश्वरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रविराज हेमावत ने सभी अतिथियों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जन सेवा समिति के इस आयोजन के माध्यम से एक ओर जहां सनातन संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, वहीं तुलसी पौधों के वितरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

